लखनऊ में सड़क हादसे में भोजपुर की घायल महिला की मौत

Dec 18, 2025 09:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

-इलाज के दौरान बुधवार की देर रात घर पर महिला ने तोड़ा दम, ड़क हादसे में जख्मी भोजपुर की महिला की तीसरे दिन मौत हो गई। इलाज के दौरान बुधवार की रात उसने घर पर दम तोड़ दिया

लखनऊ में सड़क हादसे में भोजपुर की घायल महिला की मौत

-इलाज के दौरान बुधवार की देर रात घर पर महिला ने तोड़ा दम -लखनऊ में 15 दिसंबर को सड़क पार करने में हुआ था हादसा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सड़क हादसे में जख्मी भोजपुर की महिला की तीसरे दिन मौत हो गई। इलाज के दौरान बुधवार की रात उसने घर पर दम तोड़ दिया। मृत महिला मूल रूप से रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के कुरूर गांव निवासी नितेश कुमार सिंह की 28 वर्षीया पत्नी अंजू देवी थी। वर्तमान में भोजपुर के हसन बाजार में अपना मकान बनाकर रहती थी। नितेश कुमार सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर को उनकी पत्नी अपने एक रिश्तेदार के घर दिल्ली के फरीदाबाद जा रही थी।

लखनऊ स्टेशन पर ट्रेन छूट गई, जिस कारण वह सड़क पार कर रही थी। तभी किसी वाहन ने उसे कुचल दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे लखनऊ के रामसागर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फोन के जरिए 16 दिसंबर को हादसे की जानकारी परिजनों को मिली। तब परिजन लखनऊ पहुंचे और उसे वहां से घर ले आए। गुरुवार की सुबह उसे इलाज के लिए पटना ले जाया जाना था। इसी बीच बुधवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। बताया जा रहा है कि महिला को पुत्र अश्लोक सिंह, निखिल सिंह और पुत्री अनुष्का सिंह है। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;