नशे की हालत में युवक ने घर की छत से लगाई छलांग, मौत
-भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के बगही गांव में सोमवार की सुबह हुई घटना, आरा सदर अस्पताल में मौत हो गई

-भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के बगही गांव में सोमवार की सुबह हुई घटना -इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तोड़ दिया दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के बगही गांव में सोमवार की सुबह नशे की हालत में एक युवक ने छत की रेलिंग से छलांग लगा दी। इसमें गंभीर रूप से जख्मी युवक की इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक बगही गांव निवासी स्व. सफीक खान के 40 वर्षीय पुत्र गुड्डू खान थे। घटना को लेकर गांव में देर तक अफरातफरी मची रही। परिजन गुलफ्शा खातून ने बताया कि गुड्डू खान नशे के आदी थे।
वे अक्सर घर में नशे की हालत में हंगामा करते रहते थे। सोमवार की सुबह भी वे नशे की हालत में हंगामा करते हुए छत की रेलिंग पर चढ़ गये और नीचे छलांग लगा दी। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके बाद परिजन की ओर से उन्हें इलाज के लिए शाहपुर से आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि गुड्डू खान की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन ज्यादा नशा करने की उनकी आदत से परेशान पत्नी तीनों बच्ची को लेकर अपने मायके चली गई। उनके परिवार में पत्नी सरवरी खातून, पुत्री रुखसार परवीन, जोया परवीन और रौनक परवीन है। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी सरवरी खातून सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। ------------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



