Ara News: पैर फिसलने से पानी भरे गड्ढे में गिरा स्कूली छात्र, डूबने से मौत

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

Ara News: -कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में शनिवार की दोपहर हुआ हादसा, परिजनों ने बताया ने दिलखुश शनिवार की दोपहर बच्चों के साथ अपने घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जिन बाबा स्थान के समीप स्थित

Ara News: पैर फिसलने से पानी भरे गड्ढे में गिरा स्कूली छात्र, डूबने से मौत

Ara News: -कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में शनिवार की दोपहर हुआ हादसा -बच्चों के साथ शौच करने जाने के दौरान हादसा, घर में कोहराम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी चमन के डेरा गांव में शनिवार की दोपहर पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। हादसे को लेकर गांव में अफरातफरी मची रही।

दुर्घटना का विवरण

मृत छात्र गुंडी चमन के डेरा गांव निवासी मिथलेश कुमार का आठ वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार था। परिजनों ने बताया ने दिलखुश शनिवार की दोपहर बच्चों के साथ अपने घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जिन बाबा स्थान के समीप स्थित पानी भरे गड्ढे की ओर‌ शौच करने गया था। उस दौरान पैर फिसल जाने के कारण पानी भरे गड्ढे में गिर कर डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई।

स्थानीय प्रतिक्रिया

रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों की सूचना पर परिजन पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सक की ओर से उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि दिलखुश दो भाई और एक बहन में बड़ा था। उसके परिवार में मां नीतू देवी, भाई रुदल कुमार और बहन कृति कुमारी है।

परिवार की स्थिति

हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया है। मां नीतू देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अवधारणाएँ

दिलखुश कुमार की उम्र क्या थी?
दिलखुश कुमार की उम्र आठ वर्ष थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsआराAra News: पैर फिसलने से पानी भरे गड्ढे में गिरा स्कूली छात्र, डूबने से मौत