Ara News: चारा लाने जा रहे युवक की बाढ़ में डूबने से मौत, दूसरे की बची जान

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

Ara News: बिहार के आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौंटा गांव में बुधवार को एक युवक की मौत हो गई। वह बाढ़ के पानी में गिरकर डूब गया जबकि उसके साथी ने जान बचा ली। मृतक तपेश्वर पासवान का शव काफी देर बाद बरामद हुआ। स्थानीय नेताओं ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Ara News: चारा लाने जा रहे युवक की बाढ़ में डूबने से मौत, दूसरे की बची जान

Ara News: आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौंटा गांव में बुधवार की सुबह हुआ हादसा पैर फिसलने से बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में गिरने से गयी युवक की जान आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौंटा गांव के समीप मवेशी के लिए चारा लाने जा रहे दो लोग बाढ़ के पानी में डूबने लगे। इनमें एक की जान तो किसी तरह बच गयी , लेकिन दूसरे युवक की मौत हो गयी। हादसा बुधवार को पिरौंटा-सैदपुर मार्ग पर टावर के समीप हुआ। मृत युवक पिरौंटा गांव वार्ड नंबर नौ के निवासी जलेश्वर पासवान का 35 वर्षीय पुत्र तपेश्वर पासवान था। वह पेशे से राजमिस्त्री था। हादसे में बाल-बाल बचा युवक उसी गांव का मिथिलेश पासवान बताया जा रहा है।

हादसे का विवरण

हादसे के बाद काफी देर तक अफरातफरी मची रही। ग्रामीणों और पूर्व मुखिया विजय यादव के प्रयास से काफी देर बाद तपेश्वर पासवान का शव बरामद किया गया। पिरौंटा गांव निवासी युवा नेता रघुपति यादव ने बताया कि गांव सहित पूरे इलाके में चारों ओर बाढ़ का पानी भर गया है। बुधवार की सुबह तपेश्वर पासवान और मिथिलेश पासवान बाढ़ के पानी होते मवेशी के लिए चारा लाने जा रहे थे।‌ पैर फिसल जाने के कारण दोनों बाढ़ के पानी से भरे गड्ढे में गिर गए और डूबने लगे। मिथिलेश पासवान तो किसी तरह बच गए, लेकिन तपेश्वर पासवान डूब गए‌। सूचना मिलने पर ग्रामीण पहुंचे और खोजबीन शुरू की गयी। काफी प्रयास के बाद तपेश्वर पासवान को बरामद किया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

स्थानीय नेताओं की मांग

सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। युवा नेता रघुपति यादव और पूर्व मुखिया विजय यादव ने जिला प्रशासन से मृत तपेश्वर पासवान के आश्रितों को आपदा के तहत तत्काल उचित मुआवजा देने की मांग की है। बताया जा रहा है कि तपेश्वर पासवान के परिवार में पत्नी रंभा देवी, पुत्री सौम्या कुमारी, शिवानी कुमारी, पुत्र शिवांश कुमार और रीवांश कुमार है। हादसे के बाद इनके घर के कोहराम मच गया। पत्नी रंभा देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सामान्य प्रश्न

✦हादसा कहाँ हुआ था?−
हादसा आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौंटा गांव में हुआ था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsआराAra News: चारा लाने जा रहे युवक की बाढ़ में डूबने से मौत, दूसरे की बची जान