Hindi NewsBihar NewsAra NewsTragic Death of Worker at PineX Iron Factory in Gidha
फैक्ट्री में भारी लोहे की चपेट में आने से मजदूर की मौत, आक्रोश

फैक्ट्री में भारी लोहे की चपेट में आने से मजदूर की मौत, आक्रोश

संक्षेप:

सम सम सयम सम सम सम सम सम सस सम सम सम सम सम सम सम सम सम सम सम सम सम सम सम सम सम सम सम सम स सउ सम स

Jan 04, 2026 08:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

गीधा स्थित पाइनेक्स लोहा फैक्ट्री की रविवार की सुबह की घटना क्रेन द्वारा हटाने के दौरान लोहा दूसरे से टकराने के बाद मजदूर पर गिरा कॉलम इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में तोड़ा दम फोटो : 04-गीधा में मजदूर की मौत के बाद सदर अस्पताल में मजदूर अशोक पासवान के जुटे परिजन। आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के गीधा औद्योगिक क्षेत्र स्थित लोहा फैक्ट्री में रविवार की सुबह एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। भारी लोहे की चपेट में आने से गंभीर रूप से मजदूर की जान चली गयी। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाये जाने पर डाक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृत मजदूर गीधा थाना क्षेत्र के जलपुरा (बीरमपुर) गांव निवासी स्व. स्नेही प्रसाद का 39 वर्षीय पुत्र अशोक स्नेही प्रसाद था। वह गीधा स्थित पाइनेक्स नामक लोहा फैक्ट्री में ग्राइंडर चलाने का काम करता था। घटना के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मची रही। वहीं, हादसे के बाद मृतक के परिजनों और फैक्ट्री के अन्य मजदूरों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। फैक्ट्री में काम करने वाले अशोक प्रसाद के पड़ोसी विनय कुमार ने बताया कि क्रेन द्वारा लोहा का कॉलम उठा कर दूसरी जगह रखा जा रहा था। रखने के दौरान कॉलम दूसरे लोहा से टकराने के बाद अशोक प्रसाद पर गिर पड़ा। उससे अशोक प्रसाद गंभीर रूप से चोटिल हो गया। सिर और पैर में गंभीर चोट लगने के बाद उसे फैक्ट्री में मौजूद मजदूर सहित अन्य कर्मियों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टरों की ओर से उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी आरा सदर अस्पताल पहुंचे। गीधा थाने की पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि अशोक प्रसाद के परिवार में पत्नी चंदा देवी, पुत्री सीमा, सिमरन, इच्छा और पुत्र छोटू कुमार है। हादसे के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी चंदा देवी और बच्चों सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;