Ara News: टूट कर गिरा था बिजली तार, चपेट में आने से अधेड़ की मौत
हिन्दुस्तान, आरा
Ara News: -शाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में सोमवार की सुबह हुआ हादसा, जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेपुर गांव में सोमवार की सुबह करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गयी।

Ara News: -शाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव में सोमवार की सुबह हुआ हादसा -इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम आरा/शाहपुर। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेपुर गांव में सोमवार की सुबह करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गयी। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उन्होंने रास्त रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक पांडेयपुर गांव निवासी स्व. अक्षय लाल कुमार के 42 वर्षीय पुत्र गुलाबचंद कुमार थे। चचेरे भाई सुखदेव पंडित ने बताया कि सोमवार की सुबह गुलाब चंद काम करने जा रहे थे।
हादसे का कारण
रास्ते में पहले से बिजली का तार टूट कर गिर पड़ा था, जिसमें करंट दौड़ रहा था। वे उसी तार की चपेट में आगे और उन्हें करंट लग गया। कुछ देर बाद ग्रामीण पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए शाहपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक की ओर से उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।परिवार का हाल
इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बताया जाता है कि गुलाब चंद तीन भाई और दो बहनों में दूसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी रामावती देवी, पुत्र मुन्ना कुमार और महावीर कुमार है। हादसे के बाद इनके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी रामवती देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।सामान्य प्रश्न
✦गुलाबचंद कुमार की उम्र क्या थी?−
गुलाबचंद कुमार की उम्र 42 वर्ष थी।
✦हादसा कब और कहाँ हुआ?+
✦हादसे के कारण क्या था?+
✦गुलाबचंद कुमार के परिवार में कौन-कौन हैं?+


