Ara News: ट्रक की ठोकर से बाइक सवार वार्ड सदस्य की मौत, पत्नी की बची जान

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

Ara News: आरा-मोहनियां फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, मोहनियां फोरलेन पर दो घंटे बाधित रहा आवागमन फोटो आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में आरा-मोहनियां फोरलेन पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के

Ara News: ट्रक की ठोकर से बाइक सवार वार्ड सदस्य की मौत, पत्नी की बची जान

Ara News: आरा-मोहनियां फोरलेन पर दर्दनाक हादसा जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा मठिया गांव के समीप सोमवार की सुबह हुआ हादसा पूजा करने बहियारा बालाजी मंदिर गया था दंपती, लौटते समय बेकाबू ट्रक ने रौंदा हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर की सड़क जाम जाम के कारण आरा-मोहनियां फोरलेन पर दो घंटे बाधित रहा आवागमन

हादसे का विवरण

आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में आरा-मोहनियां फोरलेन पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा मठिया गांव के समीप सोमवार की सुबह सड़क हादसे में एक वार्ड सदस्य की मौत हो गयी। बहियारा बालाजी मंदिर से पूजा कर लौटने के दौरान बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार वार्ड सदस्य को कुचल दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी मामूली रूप से जख्मी हो गयी। उन्होंने किसी तरह बाइक से कूद कर अपनी जान बचाई। मृत वार्ड सदस्य गजराजगंज ओपी क्षेत्र के मसाढ़ दक्षिणी टोला गांव निवासी शिवजी यादव के 50 वर्षीय पुत्र लाल बाबू यादव थे। पेशे से किसान लाल बाबू यादव मसाढ़ पंचायत के वार्ड नंबर 13 के वार्ड सदस्य थे। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

ग्रामीणों का आक्रोश

इधर, हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा और लोग सड़क पर उतर गये। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे और चालक को गिरफ्तार करने सहित अन्य मांगों को लेकर आरा-मोहनियां फोरलेन को कौंरा मठिया गांव के समीप रोड जाम कर दिया। उस दौरान पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। पुलिस को शव उठाने से भी रोक दिया गया। इससे करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और समझाकर लोगों के गुस्से को शांत कराया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

परिवार की स्थिति

वार्ड सदस्य के बेटे सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब आठ बजे उसके पिता लालबाबू यादव और मां चानो देवी पूजा करने चांदी थाना क्षेत्र के बहियारा गांव स्थित बालाजी मंदिर गये थे। लौटने के क्रम में कौंरा मठिया गांव के समीप बेलगाम ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक में फंस कर कुछ दूर तक घसीटाती चली गयी। इसमें उसके पिता लाल बाबू यादव की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी मां मामूली रूप से जख्मी हो गयी। इधर, हादसे के बाद वार्ड सदस्य के घर में रोना-धोना मचा है। बताया जा रहा है कि मृत वार्ड सदस्य लाल बाबू यादव पांच भाई और एक बहन में दूसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी चानो देवी, पुत्र अनिल कुमार, सुनील कुमार और पुत्री प्रीती कुमारी है। पत्नी चानो देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह हादसा कब हुआ?
यह हादसा सोमवार की सुबह हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।