Hindi NewsBihar NewsAra NewsTragic Accident in Bhojpur Worker Dies After Heavy Iron Column Falls
गीधा : फैक्ट्री में भारी लोहे से मजदूर की मौत, रोष

गीधा : फैक्ट्री में भारी लोहे से मजदूर की मौत, रोष

संक्षेप:

-भोजपुर के गीधा स्थित लोहा फैक्ट्री में रविवार की सुबह हुआ हादसा, लोहा टकराने के बाद मजूदर पर गिरा कॉलम, इलाज के लिए

Jan 04, 2026 08:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

-भोजपुर के गीधा स्थित लोहा फैक्ट्री में रविवार की सुबह हुआ हादसा -क्रेन से हटाने के दौरान लोहा टकराने के बाद मजदूर पर गिरा कॉलम -इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ दिया दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के गीधा औद्योगिक क्षेत्र स्थित लोहा फैक्ट्री में रविवार की सुबह एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। भारी लोहे की चपेट में आने से गंभीर रूप से मजदूर की जान चली गयी। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाये जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत मजदूर गीधा थाना क्षेत्र के जलपुरा (बीरमपुर) गांव निवासी स्व. स्नेही प्रसाद का 39 वर्षीय पुत्र अशोक स्नेही प्रसाद था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वह गीधा स्थित पाइनेक्स नामक लोहा फैक्ट्री में ग्राइंडर चलाने का काम करता था। हादसे के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मची रही। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और फैक्ट्री के अन्य मजदूरों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। फैक्ट्री में काम करने वाले अशोक प्रसाद के पड़ोसी विनय कुमार ने बताया कि क्रेन से लोहा का कॉलम उठा कर दूसरी जगह रखा जा रहा था। रखने के दौरान कॉलम दूसरे लोहा से टकराने के बाद अशोक प्रसाद पर गिर पड़ा। इससे अशोक प्रसाद गंभीर रूप से चोटिल हो गया। सिर और पैर में गंभीर चोट लगने के बाद उसे फैक्ट्री में मौजूद मजदूर सहित अन्य कर्मियों की ओर से उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों की ओर से उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी आरा सदर अस्पताल पहुंचे। गीधा थाने की पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि अशोक प्रसाद के परिवार में पत्नी चंदा देवी, पुत्री सीमा, सिमरन, इच्छा और पुत्र छोटू कुमार है। हादसे के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। पत्नी चंदा देवी और बच्चों सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। ....