Hindi NewsBihar NewsAra NewsTragic Accident Claims Lives of Two Friends in Bhojpur as Speeding Pickup Hits Motorcycle
पिकअप के धक्के से बाइक सवार सीएसपी संचालक समेत दो की मौत

पिकअप के धक्के से बाइक सवार सीएसपी संचालक समेत दो की मौत

संक्षेप:

-स्टेट हाईवे पर हसन बाजार थाना क्षेत्र के सहेजनी गांव के समीप गुरुवार की रात हादसा, भोजपुर में आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर हसन बाजार थाना क्षेत्र के सहेजनी गांव के पास गुरुवार की रात तेज रफ्तार पिकअप...

Nov 28, 2025 07:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

-स्टेट हाईवे पर हसन बाजार थाना क्षेत्र के सहेजनी गांव के समीप गुरुवार की रात हादसा -सीएसपी से लौटने के दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दोनों दोस्तों को कुचला -एक ने घटनास्थल और दूसरे ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने में रास्ते में तोड़ा दम -बाइक में ठोकर मारने के बाद चाट में पलट गई पिकअप, पुलिस ने जब्त कर ली आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर हसन बाजार थाना क्षेत्र के सहेजनी गांव के पास गुरुवार की रात तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक को रौंद दिया। इसमें बाइक सवार सीएसपी संचालक और उनके दोस्त की मौत हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इनमें बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त सीएसपी संचालक ने सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में ठोकर मारने के बाद पिकअप भी चाट में पलट गई। मरने वालों में सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी स्व. नरेंद्र सिंह के 38 वर्षीय पुत्र प्रबिन्द कुमार उर्फ योगी और शिक्षक मनोज कुमार उर्फ मुन्ना के 23 वर्षीय पुत्र सीएसपी संचालक सुमित कुमार उर्फ बीरु शामिल हैं। सुमित कुमार उर्फ बीरु कुमार हसन बाजार में एसबीआई का सीएसपी केंद्र चलाते थे। उसका दोस्त प्रबिन्द कुमार समाजसेवी थे और दो बार मुखिया का चुनाव भी लड़ चुके थे। हादसे का कारण पिकअप की तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही और सामने से आ रहे एक ट्रक द्वारा चकमा दिया जाना बताया जा रहा है। वहीं, हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़ कर फरार हो गया। हादसे के बाद देर तक अफरातफरी मची रही। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विकास कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पिकअप को जब्त कर लिया। इसके बाद देर रात दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक सुमित कुमार उर्फ बीरू कुमार अपने दोस्त प्रबिन्द कुमार उर्फ योगी के साथ देर रात बाइक से हसन बाजार से वापस गांव लौट रहा था। उसी क्रम में सहेजनी गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रक द्वारा चकमा देने के कारण तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। इसके बाद पिकअप भी अनियंत्रित होकर चाट में पलट गई। हादसे में प्रबिन्द कुमार उर्फ योगी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सीएसपी संचालक सुमित कुमार उर्फ बीरु कुमार इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस पिकअप को जब्त कर चालक की तलाश में जुट गयी है। रफ्तार का कहर : पल भर में ही बिखर गया दो परिवार, दोनों घरों में मचा कोहराम भोजपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर टूटा। एक बेलगाम पिकपअ ने एक साथ दो दोस्तों की जान ले ली। इससे दोनों परिवार पल भर में ही बिखर गये और दोनों घरों की खुशियां मातम में बदल गयीं। दोनों की राह देख रहे घरवालों को हादसे की खबर मिली, तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि प्रबिन्द कुमार उर्फ योगी दो भाई और तीन बहनों में छोटा था। उसके परिवार में मां मानती कुंअर, पत्नी निभा कुमारी, पुत्र राज और त्रियांश है। वहीं, सीएसपी संचालक सुमित कुमार उर्फ बीरु कुमार अपने माता-पिता की इकलौता संतान थी। वह एक वर्ष का था, तभी उसकी मां की मौत हो गई थी। हादसे के बाद दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।