टहलने निकले युवक की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत
-मझौंवा हवाई अड्डे के समीप रविवार की सुबह हुआ यह हादसाज ज जसज ज जतसत ज जसजज ज ज ज ज ज

-मझौंवा हवाई अड्डे के समीप रविवार की सुबह हुआ यह हादसा -शौच करने के दौरान पैर फिसलने से गड्ढे में गिर चली गई जान आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा स्थित हवाई अड्डे के समीप पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक टाउन थाना क्षेत्र के उजियार टोला बिंद टोली मोहल्ला निवासी 34 वर्षीय बहारन प्रसाद बिंद था। सहारन बिंद ने बताया कि उनके बड़े भाई रोज की तरह रविवार की अहले सुबह टहलने के लिए मझौंवा हवाई अड्डा की ओर गये थे। टहलने के बाद शौच करने चले गये। उसी दौरान पैर फिसल जाने के कारण वह पानी भरे गड्ढे में गिर पड़े। इससे उनकी मौत हो गई। कुछ देर बाद टहलने गये एक व्यक्ति ने उन्हें गड्ढे में गिरा देखा, तो सूचना दी। तब वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने दो भाई और दो बहनों में बड़ा था। परिवार में पत्नी अरुणा देवी, पुत्र बबलू और पुत्री ज्योति है। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया है। ....
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


