Hindi NewsBihar NewsAra NewsTragic Accident 17-Year-Old Student Drowns in Dharmawati River
धर्मावती नदी में डूबने से शौच करने निकली छात्रा की मौत

धर्मावती नदी में डूबने से शौच करने निकली छात्रा की मौत

संक्षेप:

-बहोरनपुर थाने के करजा गांव में शुक्रवार की सुबह हादसा, बहोरनपुर थाने के करजा गांव में शुक्रवार की सुबह हादसा -पैर फिसलने के कारण नदी में गिरी और डूब गयी

Nov 21, 2025 05:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

-बहोरनपुर थाने के करजा गांव में शुक्रवार की सुबह हादसा -पैर फिसलने के कारण नदी में गिरी और डूब गयी छात्रा आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के करजा गांव में शुक्रवार की सुबह धर्मावती नदी में डूबने से इंटर की एक छात्रा की मौत हो गई। शौच करने जाने के दौरान पैर फिसलने से छात्रा नदी में गिर पड़ी। मृत छात्रा करजा गांव निवासी हरे राम गोड़ उर्फ उजारी गोड़ की 17 वर्षीया पुत्री प्रिया कुमारी थी। छात्रा के चाचा के दोस्त जीतेंद्र चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह प्रिया कुमारी शौच करने के लिए धर्मावती नदी की ओर गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसी दौरान पैर फिसलने के कारण वह धर्मावती नदी में गिर कर डूब गई। एक बुजुर्ग ने उसे नदी में डूबते देखा और गांव में घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने तीन बहन और तीन भाई में बड़ी थी। उसके परिवार में मां रेखा देवी, बहन अंशु कुमारी, सुमन कुमारी, भाई विष्णु कुमार, राहुल कुमार और रवि कुमार हैं। हादसे के बाद छात्रा के घर में कोहराम मच गया है। छात्रा की मां रेखा देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।