खैरा-तेतरिया मार्ग पर सिर्फ बक्सर की ओर जाने वाले ट्रक ही चलेंगे
-खैरा चेकपोस्ट से छोड़े जा रहे थे उत्तर बिहार जाने वाले सैकड़ों बालू लदे ट्रक, फिर से लगी रोक, बता दें कि डीएम की ओर से जारी ट्रकों के प्रतिबंध और नोइंट्री के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा था

-खैरा चेकपोस्ट से छोड़े जा रहे थे उत्तर बिहार जाने वाले सैकड़ों बालू लदे ट्रक, फिर से लगी रोक -डीएम के जारी आदेश का भी नहीं कराया जा रहा था पालन, सख्त निर्देश का कराना होगा पालन आरा, एक संवाददाता। भोजपुर के खैरा-तेतरिया मार्ग पर सैकड़ों बालू लोड ट्रक बबुरा होकर डोरीगंज के रास्ते उत्तर बिहार जा रहे थे। खैरा चेकपोस्ट से रोजाना सैकड़ों ट्रकों को छोड़ा जा रहा था। अब फिर से जिला प्रशासन की ओर से बक्सर की ओर से जाने वाले बालू लोड ट्रकों को छोड़ अन्य जगह जाने वाले ट्रकों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है।
बता दें कि डीएम की ओर से जारी ट्रकों के प्रतिबंध और नोइंट्री के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा था। ऐसे में अब दोबारा से आदेश जारी करते हुए खैरा से अगिआंव-पवना होकर तेतरिया और जीरोमाइल से बिहारी मिल के रास्ते धरहरा और कायमनगर से फोरलेन के रास्ते सकड्डी से बबुरा की ओर जाने वाले बालू लदे ट्रकों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। सभी को सूचित किया गया है कि छह सितंबर को जारी आदेश में निर्देश दिया गया था कि खैरा मोड़ से तेतरिया मोड़ के रास्ते से केवल उन्हीं बालू लदे वाहनों का परिचालन होगा, जिसे बक्सर या बक्सर फोरलेन होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर जाना होगा। बबुरा-डोरीगंज पुल से होकर छपरा और उत्तर बिहार की तरफ जाने वाले बालू लदे वाहन चांदी-सकड्डी मार्ग से ही चलेंगे। विभिन्न माध्यमों से शिकायतें मिल रही थीं कि बबुरा-डोरीगंज पुल से होकर छपरा और उत्तर बिहार की ओर जाने वाले बालू लदे वाहन खैरा से तेतरिया मोड़ होते आरा शहर होकर बबुरा-डोरीगंज जा रहे थे, जो पूर्व के आदेश का उल्लघंन है। ऐसे में डीएम की ओर से फिर से सख्त आदेश जारी किया गया है और खैरा से तेतरिया मोड़ के रास्ते से केवल बक्सर या बक्सर-पटना फोरलेन होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले ट्रकों को छोड़ अन्य पर प्रतिबंध लगाया गया है। बबुरा-डोरीगंज पुल से होकर छपरा और उत्तर बिहार जाने वाले बालू लदे ट्रक चांदी-सकड्डी मार्ग से ही चल सकेंगे। इसका उल्लंघन करने पर ट्रैफिक नियमों के तहत संबंधित थाना, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की जायेगी। संबंधित सहार, नारायणपुर, पवना, उदवंतनगर और नवादा थानों के थानाध्यक्ष के अलावा ट्रैफिक डीएसपी को सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है। नोइंट्री का भी नहीं हो रहा पालन, दिनभर दौड़ रहे खाली ट्रक तेतरिया से पवना-अगिआंव के रास्ते खैरा तक दिन में सैकड़ों खाली ट्रक दौड़ रहे हैं। बता दें कि दिन में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक खाली और लोड ट्रकों के परिचालन पर डीएम के आदेश पर रोक लगा दी गई है। फिर भी संबंधित थानों की पुलिस की ओर से नियमों को ताक पर रख पूरे दिन खाली ट्रकों को चलने की अनुमति दे दी गई है। कुछ बालू लोड ट्रक भी रास्ते पर दौड़ते देखे जा रहे हैं। बता दें कि रास्ता पूरी तरह डबल लेन नहीं है। ऐसे में रास्ते पर पियनिया, बेलाउर, पवना, अगिआंव, नारायणपुर और खैरा समेत कई छोटे-बड़े बाजार पर लोगों की भीड़ रहती है। वहीं कम चौड़ाई वाले इस रास्ते पर दिनभर दोपहिया समेत सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का परिचालन होता है। ऐसे में लगातार सड़क हादसों में लोगों की जान चली जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


