Hindi NewsBihar NewsAra NewsTraffic Management Private Security Guards Deployed to Ease Congestion on Ara-Patna and Ara-Chhapra Four-Lane
अब निजी सुरक्षा एजेंसी से बालू वाले ट्रकों की नो इंट्री

अब निजी सुरक्षा एजेंसी से बालू वाले ट्रकों की नो इंट्री

संक्षेप:

जिला प्रशासन ने आरा-पटना और आरा-छपरा फोरलेन पर बालू लदे ट्रकों की बढ़ती भीड़ से निपटने के लिए निजी सुरक्षा गार्ड नियुक्त किए हैं। यह व्यवस्था मनभावन मोड़, सकड्डी-नासरीगंज मोड़ और चांदी बाजार जैसे स्थानों पर लागू की गई है। इसका उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना और जाम की स्थिति को नियंत्रित करना है।

Dec 02, 2025 09:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

-आरा-पटना और आरा-छपरा फोरलेन पर बालू लदे ट्रकों की भीड़ से निपटने को जिला प्रशासन ने निजी सुरक्षा गार्ड नियुक्त किया -मनभावन मोड़, सकड्डी-नासरीगंज मोड़ और चांदी बाजार जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर खनन विभाग मद से यह व्यवस्था लागू की गई कोईलवर, एक संवाददाता। आरा-पटना और आरा-छपरा फोरलेन पर लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव और बालू लदे ट्रकों की भीड़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने निजी सुरक्षा गार्ड नियुक्त किया है। मंगलवार से उठाये गये नये कदम को जिला प्रशासन व खनन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लागू किया गया है। यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर पहली बार निजी सुरक्षा एजेंसी वरुणा सिक्योरिटी एजेंसी के गार्डों को विभिन्न मुख्य चौक-चौराहों पर तैनात किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि जवान दो शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। प्रशासन ने यह व्यवस्था मनभावन मोड़, सकड्डी-नासरीगंज मोड़ और चांदी बाजार जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर शुरू की है, जहां रोजाना हजारों वाहनों का दबाव और लगातार ट्रक परिचालन के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की ओर से अवैध रुपये लेकर नो इंट्री में ट्रकों को छोड़े जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी को लेकर खनन विभाग मद से यह व्यवस्था लागू की गई है। एसडीपीओ सदर टू रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को सहयोग देने और यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से निजी सुरक्षा गार्डों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि बढ़ते ट्रैफिक लोड को देखते हुए यह प्रयोग काफी उपयोगी साबित हो सकता है और आगे जरूरत पड़ने पर इसका दायरा बढ़ाया भी जा सकता है। अधिकारियों के अनुसार, निजी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती से बालू लदे ट्रकों के कारण लगने वाले जाम पर नियंत्रण करने में मदद मिलेगी। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने में भी राहत मिलेगी। प्रशासन को उम्मीद है कि यह नई व्यवस्था मुख्य मार्गों पर यातायात को सुगम बनाने में अहम भूमिका निभाएगी और लोगों को रोज लगने वाले जाम से काफी हद तक मुक्ति मिलेगी।