आरा - अरवल सड़क पर ट्रैक्टर-ऑटो में टक्कर ,तीन जख्मी
भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के नरौनी मोड़ पर ट्रैक्टर-ऑटो में टक्कर, तीन यात्री गंभीर रूप से घायल। जख्मी इलाज के लिए अंगिआव पीएचसी ले गई।

अंगिआव ( भोजपुर), संवाद सूत्र । भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के नरौनी मोड़ के नदीक आरा - अरवल रोड पर गुरुवार कज सुबह ट्रैक्टर - ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें ऑटो सवार बाप-बेटा सहित तीन यात्री गंभीर रूप से हो गए ।
चिकित्सा उपचार के लिए जख्मियों को अंगिआव पीएचसी ले गई
जख्मी थाना क्षेत्र के पवार गांव के रहने वाले बबन पासवान ( उम्र 90 ) व विजय पासवान (उम्र 50 ) बाप- बेटा व गड़हनी थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव के रहने वाले मदन पांडे है । स्थानीय थाना पुलिस ने तीनों जख्मी को इलाज के लिए अंगिआव पीएचसी ले गई । वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जख्मियों को आरा रेफर कर दिया । इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि एक व्यक्ति का पैर टूटने के साथ सभी को कई जगह शरीर पर कटने के कारण खून वह रहा था ।
घटना के पश्चात ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ भाग निकला । घटना के विषय में ग्रामीणों ने बताया कि ऑटो यात्री लेकर पवना से आरा की ओर जा रही थी, जबकि ट्रैक्टर ईट लेकर पवना की ओर जा रहा था ।
<p>हादसे और उसके परिणाम संबंधित प्रश्न</p>
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


