मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 40 विद्यार्थी सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, आरा
share

-इनमें राज्य स्तर पर टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने वाले सात विद्यार्थी सम्मानित, कार्यक्रम में जिले के 40 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें राज्य स्तर पर टॉप 10...

मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 40 विद्यार्थी सम्मानित

-इनमें राज्य स्तर पर टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने वाले सात विद्यार्थी सम्मानित -संबंधित स्कूलों के हेडमास्टरों को भी शैक्षणिक क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डीएम तनय सुल्तानिया ने की। कार्यक्रम में जिले के 40 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें राज्य स्तर पर टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने वाले जिले के 07 छात्र-छात्राएं, जिला स्तर पर टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने वाले 19 छात्र-छात्राएं औरअन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 14 छात्र-छात्राएं शामिल थे।

साथ ही संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य व प्रधानाध्यापकों को भी शैक्षणिक क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर डीएम ने छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें जीवन में नई ऊंचाइयां प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान आयोजित संवाद सत्र में छात्र-छात्राओं ने डीएम से सीधे संवाद करते हुए अपनी जिज्ञासाएं व प्रश्न प्रस्तुत किये, जिनका उन्होंने सरल व प्रेरणादायक ढंग से समाधान किया। मौके पर अभिभावकों का भी उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में डीईओ मानवेन्द्र कुमार राय, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी नवीन कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी, डीपीओ एसएसए चंदन प्रभाकर, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा शारिक अशरफ, डीपीओ स्थापना रमेश कुमार पाल, एपीओ प्रीतम कुमार सिंह, राजेश कुमार, भारत भूषण, मिथिलेश कुमार, केदार राम, प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, मधुसूदन प्रसाद वर्मा, रेणु कुमारी सर्वजीत कुमार सहित सहित शिक्षा विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। संचालन सुनील कुमार पांडेय व खुशबू ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।