ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराजयंती पर याद किये गये तिलक व आजाद

जयंती पर याद किये गये तिलक व आजाद

संवाददाता ज जाज ज ज ज जा त त त ताज ज जजाज ज ज जजउ ज ज जउजज जजउज ज जजउज

जयंती पर याद किये गये तिलक व आजाद
हिन्दुस्तान टीम,आराFri, 23 Jul 2021 08:41 PM
ऐप पर पढ़ें

संवाददाता

आरा। ब्राह्मण महासभा शाहाबाद प्रक्षेत्र अध्यक्ष अंजनी तिवारी की अध्यक्षता में शहर के चंदवा मोड़ पर परशुराम सेवा संघ कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक एवं क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के निवर्तमान कुलपति डॉ देवी प्रसाद तिवारी शामिल हुए। मंच संचालन चंदन ओझा तथा धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक द्विवेदी ने किया। प्रो देवी प्रसाद तिवारी ने कहा कि बाल गंगाधर तिलक शुरुआत में कांग्रेस से जुड़कर महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े लेकिन उनके गर्म मिजाज व तल्ख तेवर के कारण कांग्रेस में विवाद हो गया। बाल गंगाधर तिलक ने भारत को आजादी दिलाने के लिए कई वर्ष जेल की कालकोठरी में गुजारा। चंद्रशेखर आजाद पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह जन्म से आजाद थे। मौके पर कमलेश तिवारी, देव जी मिश्रा, मुक्ति तिवारी, मिथिलेश पांडे, देवेश उपाध्याय, भूपेश त्रिपाठी, गोलू ओझा, मोहन दुबे, रवि रंजन ओझा, रवि रंजन उपाध्याय, मनमोहन ओझा, आशीष त्रिपाठी, अभिषेक तिवारी बड़े, कमेंद्र उपाध्याय, गोपालू उपाध्याय, नवीन तिवारी, अमन ओझा, मोहित पाण्डेय, विकास मिश्रा उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें