आरा के तीन वरीय अधिवक्ताओं को अधिवक्ता रत्न सम्मान

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

फोटो 16 : पटना में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मेलन में सम्मानित आरा के अधिवक्ता। खिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति की ओर से शनिवार को आयोजित राज्यस्तरीय अधिवक्ता सम्मेलन में आरा के तीन

आरा के तीन वरीय अधिवक्ताओं को अधिवक्ता रत्न सम्मान

आरा, संवाददाता। अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति की ओर से शनिवार को आयोजित राज्यस्तरीय अधिवक्ता सम्मेलन में आरा के तीन वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अधिवक्ता रत्न सम्मानित किया गया।

सम्मेलन का आयोजन

हिन्दी साहित्य सम्मेलन भवन, पटना में राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मनाथ प्रसाद यादव की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ। सम्मेलन में अधिवक्ताओं के अधिकारों एवं कल्याण के लिए वर्षों पूर्व संचालित ऐतिहासिक जेल भरो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अधिवक्ताओं को उनके संघर्ष, त्याग एवं योगदान के लिए अधिवक्ता रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में आरा सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण राय, परशुराम चौधरी और नागेन्द्र प्रसाद सिंह सम्मानित किया गया। इनमें नागेन्द्र प्रसाद सिंह का विधिक जीवन लगभग पांच दशकों से अधिक समय तक न्याय, अधिवक्ता हित एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रहा है।

नागेन्द्र प्रसाद सिंह का योगदान

वे भोजपुर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे हैं। अधिवक्ताओं के कल्याण और अधिकारों की मांग को लेकर संचालित ऐतिहासिक जेल भरो आंदोलन में श्री सिंह ने अग्रणी भूमिका निभाई थी। उनके इस संघर्ष, साहस और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। अधिवक्ता रत्न सम्मान से सम्मानित होकर नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज की एकता, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष भविष्य में भी जारी रहेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राज्यस्तरीय अधिवक्ता सम्मेलन कब हुआ?
राज्यस्तरीय अधिवक्ता सम्मेलन शनिवार को हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।