Hindi NewsBihar NewsAra NewsThree-Day Non-Residential Training Program for School Education Committee Members Launched in Badhra
बड़हरा : विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों का प्रशिक्षण शुरू

बड़हरा : विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों का प्रशिक्षण शुरू

संक्षेप:

बड़हरा प्रखंड में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के लिए तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह प्रशिक्षण 7 फरवरी तक चलेगा। प्रशिक्षक राजीव रंजन ने शिक्षा के अधिकार, सदस्यों के दायित्व और विद्यालय विकास योजना पर जानकारी दी। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Feb 05, 2026 07:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

बड़हरा, संवाद सूत्र। राज्य परियोजना निदेशक एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी भोजपुर के निर्देशानुसार बड़हरा प्रखंड के सभी 22 कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटरों पर विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के लिए तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। यह प्रशिक्षण आगामी सात फरवरी तक चलेगा। प्रखंड के राज्यकृत उच्च विद्यालय, ख्वासपुर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रशिक्षक राजीव रंजन उर्फ महेश कुमार, आनंद कुमार, कार्यक्रम संचालक अभिषेक सिंह एवं समन्वयक रविशंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रशिक्षक राजीव रंजन ने समिति सदस्यों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम, सदस्यों के दायित्व व अधिकार, विद्यालय विकास योजना, साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन योजना तथा विद्यालय संचालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रशिक्षण के प्रथम दिन ‘मेरे सपनों का विद्यालय’ और विद्यालय शिक्षा समिति के गठन एवं अधिकारों पर विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर के सभी प्रधानाध्यापक एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से संजीव कुमार सुमन, राजीव रंजन, सुबोध कुमार, उपेन्द्र कुमार, राम निवास राम, सत्यदेव कुमार, प्रवीन कुमार, पंकज मिश्रा, कवलेश राय, तरुण कुमार सिंह, चांदनी देवी, राजकेशरी देवी, कुंती देवी, कुसुम देवी, आशा देवी, सुमिता देवी, पुष्पा देवी, कु. गुड्डी यादव, मांती देवी सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे।