मशरूम उत्पादन के लिए प्रशिक्षण, 46 को प्रमाण पत्र

Feb 28, 2026 08:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

-बड़हरा प्रखंड की पूर्वी बबुरा पंचायत के फूहा गांव में तीनदिवसीय प्रशिक्षण, प्रखंड की पूर्वी बबुरा पंचायत के फूहा गांव स्थित एक कोचिंग सेंटर में बिहार सरकार के कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित भोजपुर...

मशरूम उत्पादन के लिए प्रशिक्षण, 46 को प्रमाण पत्र

-बड़हरा प्रखंड की पूर्वी बबुरा पंचायत के फूहा गांव में तीनदिवसीय प्रशिक्षण बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड की पूर्वी बबुरा पंचायत के फूहा गांव स्थित एक कोचिंग सेंटर में बिहार सरकार के कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित भोजपुर कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय मशरूम उत्पादन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ 26 फरवरी को किया गया था। संचालन बड़हरा प्रखंड के सहायक तकनीकी प्रबंधक निशांत कुमार और शुभ्रकांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षक महेंद्र प्रताप शर्मा और राजन कुमार सिंह ने किसानों को मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीकों, बीज चयन, कंपोस्ट तैयार करने की विधि, तापमान नियंत्रण, पैकेजिंग तथा विपणन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षकों ने बताया कि मशरूम पौष्टिक आहार का बेहतर विकल्प है और कुपोषण दूर करने में सहायक है। कम लागत और सीमित स्थान में भी मशरूम उत्पादन संभव है, जिससे किसान पार्ट टाइम कार्य कर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। सरकार की ओर से इस क्षेत्र में आर्थिक सहयोग एवं विशेष अनुदान की भी व्यवस्था है। कार्यक्रम में कुल 46 महिला एवं पुरुष किसानों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रमाण पत्र हासिल किया। प्रशिक्षणार्थियों में अजय राय, दिग्विजय शर्मा, जितेंद्र सिंह, अर्जुन कुमार ठाकुर, बिंदु देवी, रणवीर सिंह, अनिल कुमार, चंद्र प्रकाश सिंह, पवन कुमार, सत्यवीर कुमार, पूजा देवी, रीता देवी, अभ्भेया कुमारी, रंजीत कुमार सिंह, बिनित कुमार, काशीनाथ प्रसाद, मधुकर शर्मा, शशांक, जयकुमार सिंह, सुषमा देवी, बिन्ती देवी, श्वेता शर्मा, हरिनारायण साव, लालबाबू साव, रविशंकर कुमार, मुकेश कुमार राय, इंद्रजीत पाठक, शुशांत कुमार, लवकुमार पांडेय, भीम कुमार पांडेय, विकास कुमार, खुशी कुमारी, सोनी कुमारी, शैलेश कुमार, भगवानलाल राम, रिंकू देवी, राजू राय, महेश साह, राणा प्रताप सिंह, विवेक कुमार, लालमोहर राय, अंकित कुमार, मनोरंजन कुमार, पंकज राय, रंजन कुमार, प्रिस कुमार सिंह एवं आर्यन कुमार सिंह शामिल रहे। किसान अर्जुन कुमार ठाकुर ने पूर्वी बबुरा पंचायत को प्रशिक्षण के लिए चयनित किए जाने पर कृषि विभाग के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मशरूम उत्पादन से दूर होगी आर्थिक विपन्नता कार्यक्रम को संबोधित करते अराजपत्रित कर्मचारी संघ गोप गुट के जिला सचिव उमेश कुमार सुमन ने कहा कि मशरूम उत्पादन से किसान आर्थिक विपन्नता दूर कर सकते हैं और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकते हैं। मानवाधिकार कार्यकर्ता मंजू कुमारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी पंचायत स्तर तक समुचित ढंग से पहुंचनी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें। पूर्व पार्षद सह किसान मालती देवी ने समूह बनाकर सामूहिक रूप से मशरूम उत्पादन करने पर बल दिया। वहीं प्रशिक्षक महेंद्र प्रताप शर्मा और राजन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मांग की कि मशरूम को विद्यालयों के मध्याह्न भोजन में शामिल किया जाए। भोजपुर बीस सूत्री सदस्य हरेराम चंद्रवंशी ने इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि वे इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र लिखकर पहल करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।