ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराभोजपुर में छत से वंचित हजारों लोगों का बनेगा नया आशियाना

भोजपुर में छत से वंचित हजारों लोगों का बनेगा नया आशियाना

जिले में आवास योजना से वंचित हजारों लोगों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें आवास के लिए प्रखंड व जिले के कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना...

भोजपुर में छत से वंचित हजारों लोगों का बनेगा नया आशियाना
हिन्दुस्तान टीम,आराThu, 31 May 2018 11:50 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले में आवास योजना से वंचित हजारों लोगों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें आवास के लिए प्रखंड व जिले के कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इसे ले जिला प्रशासन ने कारगर पहल करते हुए आगामी एक जून से सात जून तक पूरे जिले में सर्वे का कार्य कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। गठित उक्त कमेटी गांव-गांव घर-घर जा कर आवास से वंचित सही लोगों का पता लगायेगी। इसके बाद अपनी रिपोर्ट पंचायत में होने वाली आम सभा में सार्वजनिक करेंगे। इसके बाद उन सभी नामों पर पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सही या गलत बताने के बाद नामों की सूची को अंतिम रूप दिया जायेगा।

पांच सदस्यों की सर्वे टीम गठित

जिले में सभी पंचायतों के घर-घर सर्वे करने के लिए आवास सहायक, पर्यवेक्षक, बीडीओ, मुखिया व प्रमुख के नेतृत्व में टीम का गठन करने का आदेश डीडीसी ने दिया है। सर्वे के बाद ही आम सभा में नाम बताया जायेगा।

क्या कहते हैं अधिकारी

जिले में हजारों गरीब लोगों का नाम आवास सूची से गायब है। उन्हें आवास योजना का लाभ देने के लिए घर-घर जाकर टीम सर्वे करेगी। इसके बाद आम सभा में उसे पारित कराया जायेगा। इसके बाद सूची को अंतिम रूप दिया जायेगा। सभी गतिविधियों की वीडियोग्राफी कराने का आदेश भी दिया गया है।

शशांक शुभंकर, डीडीसी भोजपुर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें