ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराबकरी चोरी के विवाद में तीसरी क्लास के छात्र को गोली मारी

बकरी चोरी के विवाद में तीसरी क्लास के छात्र को गोली मारी

भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के साहेब टोले में बुधवार की दोपहर बकरी चोरी के विवाद में एक बच्चे को गोली मार दी...

बकरी चोरी के विवाद में तीसरी क्लास के छात्र को गोली मारी
हिन्दुस्तान टीम,आराThu, 06 Feb 2020 11:37 AM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के साहेब टोले में बुधवार की दोपहर बकरी चोरी के विवाद में एक बच्चे को गोली मार दी गयी। दादा व मां के सामने ही गोली मार दी गयी। उसके हाथ व पीठ गोली में लगी है। गंभीर रूप से जख्मी बच्चे का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी बच्चा आनर गांव निवासी जीतेंद्र यादव का पुत्र अमन कुमार है। वह बिहिया स्थित एक प्राइवेट स्कूल की तीसरी क्लास का छात्र है। फिलहाल अपने माता-पिता के साथ वह साहेब टोले में रहता है। गोली मारने का आरोप गांव के ही छोटू राय नामक एक युवक पर लगा है। बताया जा रहा है कि छोटू राय कुछ रोज पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया है। उस पर घटना के समय चार राउंड फायरिंग किये जाने का आरोप लगा है। जख्मी की मां संगीता देवी के अनुसार मंगलवार को गांव के ही एक युवक ने उसकी बकरी चोरी कर ली थी। इसकी शिकायत उसने चोरी के आरोपित से की थी। इस बीच बुधवार की दोपहर छोटू राय उसके घर आ पहुंचा और बकरी चोरी के बारे में पूछताछ करने लगा। इसी को ले वह उससे उलझ गया। शोर सुन उसके ससुर भी आ गये। नोकझोंक के दौरान ही वह पिस्टल लहराने लगा। तभी उसका बेटा स्कूल से गया। इसके बाद छोटू ने उसे गोली मार दी। पुलिस मामले की छानबीन और आरोपित की धरपकड़ में जुटी है।

मां को बचाने आये छात्र को बदमाश ने मार दी गोली

संगीता देवी के अनुसार वह अपनी गोतनी के साथ अपने घर पर थी। तभी छोटू आया और बकरी चोरी को ले उलझ गया। वह हाथापाई करने लगा। शोर सुन बीच-बचाव करने ससुर भी आ गये। इसके बाद छोटू ने पिस्टल तान दी। पहले उस पर और फिर ससुर को गोली मारने की धमकी देने लगा। तभी उसका बेटा अमन आ गया। वह अभी बेटे को हटा ही रही थी कि छोटू ने बेटे को गोली मार दी और फायरिंग करते भाग निकला। इसके बाद अमन को इलाज के लिए बिहिया सीएचसी ले जाया गया। प्राइमरी इलाज के बाद उसे आरा रेफर कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें