महिला यात्री के पर्स से उड़ाये मंगलसूत्र और रुपये

Mar 03, 2026 12:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

बिहिया। आरा-बक्सर रेलखंड पर सोमवार को उचक्कों ने ट्रेन में भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए एक महिला यात्री के पर्स से हजारों रुपये की नकदी

महिला यात्री के पर्स से उड़ाये मंगलसूत्र और रुपये

बिहिया। निज संवाददाता आरा-बक्सर रेलखंड पर सोमवार को उचक्कों ने ट्रेन में भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए एक महिला यात्री के पर्स से हजारों रुपये की नकदी समेत मंगलसूत्र गायब कर दिया। बताया जा रहा है कि एक महिला यात्री अपने पति और बच्चों के साथ सोमवार की शाम आरा स्टेशन से बनाही जाने के लिए 63263 अप पटना-बक्सर ईएमयू में सवार हुई। ट्रेन में भारी भीड़ होने के कारण महिला को सीट नहीं मिली थी। इस बीच कारीसाथ स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद महिला ने पाया कि उसका पर्स खुला है और उसमें एक छोटे से पर्स में रखा सोने का मंगलसूत्र और लगभग दो हजार रुपये गायब हैं।

महिला ने पास में ही खड़े एक किशोर पर अपना पर्स खोलने और सामान गायब करने का आरोप लगाया और रोने-बिलखने लगी। इससे ट्रेन में हंगामा मच गया। घटना के दौरान किशोर के साथ यात्रा कर रही उसकी मां और एक अन्य महिला ने इसका विरोध किया‌। बाद में दोनों ही पक्ष बिहिया स्टेशन पर उतरे और मामला जीआरपी के पास गया। जीआरपी की मौजूदगी में किशोर और उसके साथ की दोनों महिलाओं के सामान की तलाशी ली गयी परंतु महिला का गायब पर्स नहीं मिला। घटना के बाद दोनों ही पक्ष वहां से चले गये।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।