कुंअरदह प्राथमिक विद्यालय में दरवाजे की कुंडी तोड़ चोरी
-सबमर्सिबल का स्टार्टर और चार पंखे चुरा ले गये, भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के कुंअरदह स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

-सबमर्सिबल का स्टार्टर और चार पंखे चुरा ले गये -पहले भी स्कूल से चोरी हो चुका है सबमर्सिबल पंप बिहिया। निज संवाददाता भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के कुंअरदह स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने स्कूल के कमरे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर वहां रखे चार पंखे और सबमर्सिबल पंप का स्टार्टर चुरा लिया है।
चोरी की रिपोर्ट
इस मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. मनुव्वर अंसारी की ओर से मंगलवार को बिहिया थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के अन्य विद्यालयों और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है। पुलिस को दिये गये आवेदन में प्रधानाध्यापक ने बताया कि मंगलवार को गांव के लोगों की ओर से विद्यालय की रसोइया को फोन पर सूचना दी गई कि स्कूल में चोरी हो गई है। रसोइया ने तत्काल इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक को दी। सूचना पाकर जब प्रधानाध्यापक विद्यालय पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि कमरे के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। अंदर छानबीन करने पर पता चला कि चोरों ने चार पीस पंखा और सबमर्सिबल पंप का स्टार्टर गायब कर दिया है।
पुनरावृत्ति
प्रधानाध्यापक ने उल्लेख किया है कि इस घटना से पहले भी विद्यालय से सबमर्सिबल की चोरी हो चुकी है, जिसकी सूचना पूर्व में ही पुलिस प्रशासन को दी जा चुकी है। बार-बार स्कूल को निशाना बनाए जाने से विद्यालय प्रशासन और बच्चों की सुविधाओं को गहरा धक्का लगा है। भीषण गर्मी के इस मौसम में पंखे चोरी हो जाने से अब बच्चों को पढ़ाई करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पुलिस आवेदन प्राप्त कर मामले की छानबीन और चोरों का पता लगाने में जुट गई है。
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


