जनरल स्टोर का शटर तोड़ कर हजारों की चोरी, तीन गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

आरा के नवादा थाना क्षेत्र में चोरों ने जनरल स्टोर का शटर तोड़कर हजारों रुपए का सामान और 55 हजार नगदी चुरा ली। पुलिस ने तीन नाबालिग चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जनरल स्टोर का शटर तोड़ कर हजारों की चोरी, तीन गिरफ्तार

आरा, हि.सं.। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा मोड़ के समीप स्थित जनरल स्टोर का शटर तोड़ कर चोरों ने नगदी समेत हजारों रुपए का सामान चुरा लिया। घटना सोमवार की रात करीब दो बजे की बतायी जा रही है। हालांकि पुलिस की तत्परता से तीन चोरों को पकड़ लिया गया। इनके पास से 3970 रुपए भी बरामद किये गये हैं। हालांकि दो चोर भागने में सफल रहे। चोरी की घटना तिलक नगर कतीरा मोहल्ला निवासी स्व. उमापति त्रिपाठी के पुत्र कमलेश त्रिपाठी के जनरल स्टोर में हुई है। उस मामले में कमलेश त्रिपाठी के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। उसमें कहा गया है कि कतीरा मोड़ के पास उनका मां विंध्यवासिनी जनरल स्टोर है। आठ जून की रात लगभग करीब 10 बजे वे अपनी दुकान बंद करके घर चले आए। रात लगभग दो बजे उनके मोबाइल पर नवादा थाना के एक पुलिस पदाधिकारी की कॉल आयी और बताया गया कि उनकी दुकान में चोरी हुई है। वह दुकान पहुंचे, तो देखा कि शटर तोड़कर उठा दिया गया है। दुकान के कैश काउंटर को तोड़कर करीब 55 हजार नगदी चुरा लिया गया है। पुलिस पदाधिकारी ने मौके से धोबीघटवा नट टोली निवासी तीन चोरों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से दुकान से चोरी गए के 3970 रुपये बरामद किया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि दो चोर फरार है। शेष पैसे उन्हीं दोनों के पास है। थानाध्यक्ष के अनुसार गिरफ्तार तीनों नाबालिग है। फरार दो अन्य दो चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मारपीट और गोलीबारी के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

आरा, हि.सं.। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर सनदिया गांव में वर्चस्व और जमीन पर कब्जा करने के विवाद में गोलीबारी के मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। इनमें गीधा थाने के बीरमपुर गांव निवासी रामभजु राय के पुत्र नीरज कुमार और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी महंगु चौधरी के पुत्र लड्डू चौधरी शामिल हैं। दोनों गोली कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त बताएं जा रहे हैं। पुलिस अनुसंधान के क्रम में दोनों का नाम आया था।इस मामले में पुलिस ने अबतक आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गई है। बता दें कि रामपुर सनदिया गांव में जमीन पर कब्जा करने के विवाद में दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए थे। उस दौरान जमकर मारपीट और गोलीबारी की गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस को भी धमकी दी गई थी। उस मामले में पुलिस के बयान पर दोनों पक्षों के 36 नामजद और 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। नामजद आरोपितों में बी कंपनी और ध्रुव ब्रांड के सदस्यों के अलावे शहर के कुछ चर्चित ठेकेदार एवं कथित भू माफिया भी शामिल हैं। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर भी छापेमारी कर रही है।

सामान्य प्रश्न

चोरी की घटना कब हुई?
चोरी की घटना सोमवार की रात करीब दो बजे की बतायी जा रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।