Ara News: भक्ति और भाईचारे का प्रतीक बना गोपालपुर का रामचरितमानस प्रवचन

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

Ara News: 21 वर्षों से ग्रामीणों में अटूट श्रद्धा तरारी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में पिछले 21 वर्षों से अनवरत चला आ रहा रामचरितमानस प्रवचन कार्यक्रम मंगलवार को भी अपार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ आयोजित...

Ara News: भक्ति और भाईचारे का प्रतीक बना गोपालपुर का रामचरितमानस प्रवचन

Ara News: 21 वर्षों से ग्रामीणों में अटूट श्रद्धा पीरो, संवाद सूत्र। तरारी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में पिछले 21 वर्षों से अनवरत चला आ रहा रामचरितमानस प्रवचन कार्यक्रम मंगलवार को भी अपार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। अध्यक्ष सुरेश राय और संचालक अवधेश राय की देखरेख में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरा गांव राममय माहौल में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, त्याग और मर्यादा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज के कलयुग में जीवन में सुख, शांति और संस्कार बनाए रखने के लिए श्रीराम के बताए सत्य के मार्ग पर चलना अत्यंत आवश्यक है।

यह आयोजन सिर्फ धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि गांव की एकता का भी प्रतीक बन चुका है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्यनारायण शाह, शिवजी राय, शिवपुकार सिंह, लालबाबू सिंह, तेजनारायण सिंह, किशुन राम, सरजून शाह और गुडू भट्ट सहित सैकड़ों ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। आरती और भव्य प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अध्यक्ष सुरेश राय ने इस 21 साल पुरानी परंपरा को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प जताया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsआराAra News: भक्ति और भाईचारे का प्रतीक बना गोपालपुर का रामचरितमानस प्रवचन