Ara News: घर के सामने खड़ी बाइक चोरी, थाने में शिकायत
हिन्दुस्तान, आरा
Ara News: बड़हरा, संवाद सूत्र। कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव में घर के सामने खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर सरैया निवासी नीरज कुमार ने कृष्णगढ़ थाने में लिखित शिकायत देकर...

Ara News: बड़हरा, संवाद सूत्र। कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव में घर के सामने खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर सरैया निवासी नीरज कुमार ने कृष्णगढ़ थाने में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने और बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार, नीरज कुमार की बाइक 11 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे तक घर के सामने खड़ी थी। इसके बाद जब वह बाहर निकले, तो बाइक वहां से गायब थी। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित ने पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराने, बाइक की तलाश करने और जल्द बरामदगी की मांग की है।
घटना के बाद आसपास के लोगों में भी वाहन चोरी को लेकर चिंता बढ़ गई है।

