Ara News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर शतरंज प्रतियोगिता में कार्तिक बसु बने विजेता

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

Ara News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर आरा चेस एकेडमी की ओर से केजी रोड स्थित डीएनए बायोलॉजी क्लासेज के सभागार में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Ara News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर शतरंज प्रतियोगिता में कार्तिक बसु बने विजेता

Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आरा चेस एकेडमी की ओर से केजी रोड स्थित डीएनए बायोलॉजी क्लासेज के सभागार में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य निर्णायक सुमित कुमार के अनुसार कार्तिक बसु ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। अब्दुल बासित उपविजेता रहे। आस्था आनंद ने तीसरा तथा आर्यन कुमार ठाकुर ने चौथा स्थान प्राप्त किया। शेरेयांश सिंह पांचवें, शिवम कुमार छठे, अव्या श्रीवास्तव सातवें और स्वरित शिवाय आठवें स्थान पर रहे।

शुभ, अल्तमश, वर्षा कुमारी, मो. अमान, शहनवाज, अभिनव कुमार, रिद्धिमान जैन और अनन्या सिंह ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि शतरंज केवल मनोरंजन का खेल नहीं, बल्कि एकाग्रता, धैर्य, अनुशासन और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। संचालन भोजपुर जिला शतरंज संघ के सचिव डॉ. एम.डी. सैफ ने किया। धन्यवाद ज्ञापन रंजन कुमार सिन्हा ने किया। मौके पर भूषण गुप्ता, डॉ. मोहम्मद शहनवाज आलम, नामित कुमार और प्रियांशु जैन समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsआराAra News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर शतरंज प्रतियोगिता में कार्तिक बसु बने विजेता