वीकेएसयू : प्रो ललित सागर बने सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में सामाजिक विज्ञान संकाय का संकायाध्यक्ष प्रो ललित सागर को बनाया गया है।

आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में सामाजिक विज्ञान संकाय का संकायाध्यक्ष प्रो ललित सागर को बनाया गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। मालूम हो कि समाज विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. अवध बिहारी सिंह का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अगले वरीय शिक्षक एवं स्नातकोत्तर भूगोल विभाग के प्रोफेसर प्रो. ललित सागर को समाज विज्ञान संकाय का नया संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 के प्रावधानों के तहत यह नियुक्ति की है। अधिसूचना के अनुसार प्रो. ललित सागर आगामी दो वर्षों अथवा सेवानिवृत्ति की तिथि, जो पहले हो, तक समाज विज्ञान संकायाध्यक्ष के पद पर कार्य करेंगे।
प्रो ललित सागर के डीन बनने पर कई शिक्षकों ने बधाई दी है। वाणिज्य संकायाध्यक्ष पद पर प्रो. सुनील नियुक्त आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू), आरा में वाणिज्य संकायाध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति की गई है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार वर्तमान संकायाध्यक्ष प्रो. महेंद्र नाथ पाण्डेय का कार्यकाल समाप्त होने के उपरांत वाणिज्य संकाय के वरीय शिक्षक प्रो. सुनील कुमार, प्रोफेसर, स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग को वाणिज्य संकाय का नया संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


