शादी टूटी तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, कूदने की देने लगा धमकी

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

-भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव में बुधवार की सुबह हुई घटना, भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव में बुधवार की सुबह शादी टूटने से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया

शादी टूटी तो मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, कूदने की देने लगा धमकी

-भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव में बुधवार की सुबह हुई घटना -चार घंटे तक चला ड्रामा, जुटी रही ग्रामीणों की भीड़, अटकी रही लोगों की सांस आरा/सहार, हिन्दुस्तान संवाददाता। भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव में बुधवार की सुबह शादी टूटने से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह टावर से कूदने और खुदकुशी करने की धमकी देने लगा। इससे अफरातफरी मच गयी। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। डायल 112 के साथ सहार थाने की पुलिस भी पहुंची और उसे नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया गया। लेकिन, वह शादी कराने की जिद पर अड़ा रहा।

उसका कहना था कि जब तक लड़की पक्ष शादी के लिए राजी नहीं होगा, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। वह बार-बार टावर से कूदने और फांदने की धमकी दे रहा था। इससे ग्रामीणों की सांस अटकी रही। करीब चार घंटे तक चले ड्रामे के बाद पुलिस और ग्रामीणों की पहल पर लड़की पक्ष की ओर से आश्वासन मिलने के मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस उसे थाने लेकर चली गयी। युवक गुलजारपुर गांव निवासी गणेश पासवान का 22 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार है। वह हैदराबाद में काम करता है। बताया जा रहा है कि मंटू कुमार की शादी पिछले वर्ष ही उदवंतनगर थाना क्षेत्र में तय हुई थी। लेकिन, कुछ दिनों पूर्व लड़की पक्ष की ओर से शादी करने से इनकार कर दिया गया। हैदराबाद से अपने गांव लौटने के बाद शादी टूटने की जानकारी मिलने पर बुधवार की सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। फोन पर लड़की के भाई की ओर से भला-बुरा कहने पर बिगड़ी बात बताया जा रहा है कि शादी तय होने के बाद मंटू कुमार काम करने हैदराबाद चला गया था। उसकी अपनी होने वाली पत्नी से हमेशा बात भी होती थी। पैसे भी खर्च कर रहा था। वह हैदराबाद से वापस अपने गांव लौटा, तो लड़की पक्ष की ओर से घर सही नहीं होने की बात कहते हुए शादी करने से इनकार कर दिया गया। इसे लेकर बुधवार की सुबह मंटू कुमार अपनी होने वाली पत्नी से फोन पर बात कर रहा था। तभी लड़की के भाई की ओर से उसे काफी भला-बुरा बोल दिया गया। इससे गुस्से में आकर मंटू कुमार खुदकुशी करने के उद्देश्य से मोबाइल टावर पर चढ़ गया। हालांकि टावर के समीप घर में रहने वाले राजू कुमार की ओर से हल्ला किया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण टावर के पास इकट्ठा हुए। सूचना पाकर डायल 112 नंबर पुलिस पहुंची और शादी कराने का आश्वासन देकर किसी तरह उसे नीचे उतार अपने साथ ले गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।