शादी समारोह में नाच के दौरान फायरिंग, गोली लगने से फौजी घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

-भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में मंगलवार की देर रात हुई घटना, भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में मंगलवार की रात आयोजित शादी समारोह में नाच प्रोग्राम के दौरान...

शादी समारोह में नाच के दौरान फायरिंग, गोली लगने से फौजी घायल

-भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में मंगलवार की देर रात हुई घटना -ममेरी बहन की शादी में ननिहाल आया था फौजी, नाच देखने के दौरान लग गयी गोली -जख्मी जवान का आरा के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज -थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तफ्तीश और फायरिंग करने वाले की पहचान में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में मंगलवार की रात आयोजित शादी समारोह में नाच प्रोग्राम के दौरान फायरिंग में एक फौजी को गोली लग गयी। गोली उसके दाहिने केहूनी में लगने के बाद जांघ में जाकर फंस गयी।

इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इलाज आरा के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी फौजी की पहचान तरारी थाना क्षेत्र के जेठवार गांव निवासी स्व. राजेंद्र साह का 33 वर्षीय पुत्र भोला साह के रूप में की गयी है। वर्तमान में वह यूपी के मेरठ में आरसीबी सेंटर में कार्यरत हैं। वह अपनी ममेरी बहन की शादी में भाग लेने ननिहाल मुकुंदपुर गांव आये थे। इधर, फायरिंग की घटना के बाद शादी समारोह में अफरातफरी और भगदड़ मच गयी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और और मामले की छानबीन की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किसने की और हथियार किसका था? फौजी भोला साह ने बताया कि चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में उसका ननिहाल है। मंगलवार की रात उसके मामा श्रीराम साह की पुत्री की बारात आयी थी। उसमें शामिल होने के लिए वह अपने परिवार के साथ मामा के घर आये थे। बारात में नाच प्रोग्राम भी था। मंगलवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे वह घर के बच्चों के साथ शामियाने में गये थे। वह स्टेज से कुछ दूर कुर्सी पर बैठे थे। तभी अचानक फायरिंग हुई और उन्हें गोली लग गई। हालांकि फायरिंग किसने और कहां से की, वह देख नहीं पाया। गोली लगते ही वह खून से लथपथ जख्मी हाल में जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद इलाज के लिए उसे आरा के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। इलाज कर रहे सर्जन डॉ विकास सिंह ने बताया कि गोली फौजी के दांये जांघ पर लगी थी। ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है और उसके क्षतिग्रस्त हिस्से को रिपेयर कर दिया गया है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। फायरिंग करने वाले की पहचान की जा रही है। पहचान होते ही गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। राज एसपी, भोजपुर -आरा से प्रियरंजन मिश्रा

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।