दो बाइक की भिड़ंत में दोस्त से मिलने जा रहे युवक की मौत, चार जख्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

-गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के समीप की मंगलवार की रात हादसा, मृत युवक चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ गांव निवासी सुमती साह का 21 वर्षीय पुत्र वीरू कुमार था।

दो बाइक की भिड़ंत में दोस्त से मिलने जा रहे युवक की मौत, चार जख्मी

-गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के समीप की मंगलवार की रात हादसा -रिश्तेदार के घर शादी में भाग लेने मंगलवार को जोधपुर से गांव आया था युवक -घायलों में एक पटना रेफर, दो का आरा सदर अस्पताल में चल रहा इलाज आरा/अगिआंव। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के समीप मंगलवार की रात दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर भिड़ंत हो गयी। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्तों समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की स्थिति गंभीर बनी है, जिसे पटना रेफर कर दिया गया है। दो अन्य का इलाज आरा में कराया जा रहा है।

मृत युवक चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ गांव निवासी सुमती साह का 21 वर्षीय पुत्र वीरू कुमार था। घायलों में गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां गांव निवासी मनोज कुमार सिंह के 19 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार और नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला निवासी अवधेश चौधरी के 16 वर्षीय पुत्र बंटी कुमार के अलावा दूसरी बाइक पर सवार संदेश थाना क्षेत्र के काकन डीहरा गांव निवासी राजेश पासवान का 19 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार शामिल हैं। वीरू कुमार अपने परिवार के साथ राजस्थान के जोधपुर में रहता था। वह काम करने के साथ पढ़ाई भी करता था। एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए मंगलवार को ही अपने परिजनों के साथ गांव आया था। बेरथ गांव निवासी पूर्व पैक्स अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि वीरू कुमार मंगलवार की शाम बंटी कुमार और सूरज कुमार के साथ अपने एक दोस्त से मिलने अगिआंव जा रहा था। तभी गड़हनी-अगिआंव रोड पर शिवपुर गांव के समीप दोनों की बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गयी। हादसे में वीरू कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बाइक पर बैठे उसके दो सूरज कुमार और बंटी कुमार जख्मी हो गए। दूसरी बाइक पर सवार पंकज कुमार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। वहीं, सूरज कुमार और बंटी कुमार का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक सवार जख्मी पंकज कुमार अपनी मां को चरपोखरी थाना क्षेत्र के चांदी गांव पहुंचाकर अपने गांव लौट रहा था। इधर, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इधर, हादसे के बाद वीरू कुमार के घर में कोहराम मच गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।