
भोजपुर में किसान निबंधन में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : डीएम
-अधिकारियों को सख्त निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई होगी , कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ सोमवार को जूम मीटिंग करते डीएम तनय सुल्तानिया
-अधिकारियों को सख्त निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई होगी -फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य की लगातार निगरानी करें अधिकारी -समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले में किसान निबंधन में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का आदेश डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से दिया गया। साथ ही अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए कि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी। अधिकारियों को फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य की लगातार निगरानी करने का आदेश दिया गया। इस अभियान की सफलता को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार से डीएम की ओर से सोमवार को जूम मीटिंग कर समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को जरूरी दिशा- निर्देश दिए गए।
जिले में चल रहे किसान पंजीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान डीएम की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को किसान पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उनकी ओर से बताया गया कि संबंधित अधिकारी फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य की सतत निगरानी करें। साथ ही जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप किसानों का शत प्रतिशत पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। डीएम ने स्पष्ट किया कि जिन किसानों के नाम से जमाबंदी कायम है, उन सभी का अनिवार्य रूप से फार्मर रजिस्ट्रेशन कराया जाए। इसके लिए सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। - डोर टू डोर जाकर किसानों को प्रेरित करने का आदेश डीएम की ओर से कर्मियों को डोर टू डोर जाकर किसानों की मोबिलाइजेशन कर अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को अपने अपने प्रखंड में किसान पंजीकरण की प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया, ताकि लक्ष्य की प्राप्ति की जा सके। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह, अपर समाहर्ता डॉ शशि शेखर, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ नीरज कुमार समेत सभी अधिकारी मौजूद थे। - ---------------------------------------------- जिले में 48 तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा आरा। उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में धूसर जल के समुचित निपटान के लिए जिले के चिह्नित 48 तालाबों के सौंदर्यीकरण कराने का निर्णय लिया गया। इसके लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बनाया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर एक टीम का गठन किया गया है। टीम को निर्देश दिया गया है कि वे सभी चिह्नित तालाबों का स्थलीय भ्रमण कर विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण कराएं, ताकि ग्रामीणों को लाभ मिल सके। इससे मछली पालन, कृषि कार्य सहित अन्य आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा एवं ग्रामीण क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सकेगा। - ---------- जनता दरबार में 41 लोगों की समस्याएं सुनी गईं आरा। डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से ईज ऑफ लिविंग के तहत जनता दरबार में 41 आवेदकों की समस्याएं सोमवार को सुनी गई। साथ ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को जल्द निपटारे का निर्देश दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




