ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराराजकीय सामारोह के रूप में मनी पूर्व सीएम की जयंती

राजकीय सामारोह के रूप में मनी पूर्व सीएम की जयंती

बिहियां इंटर कालेज के मैदान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व बिंदेश्वरी दूबे की जयंती रविवार को राजकीय सामारोह के रूप में मनायी गयी। हालांकि समारोह में किसी मंत्री के नहीं आने राजनीति भी खूब...

राजकीय सामारोह के रूप में मनी पूर्व सीएम की जयंती
हिन्दुस्तान टीम,आराMon, 15 Jan 2018 12:02 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहियां इंटर कालेज के मैदान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व बिंदेश्वरी दूबे की जयंती रविवार को राजकीय सामारोह के रूप में मनायी गयी। हालांकि समारोह में किसी मंत्री के नहीं आने राजनीति भी खूब हुई। इसे लेकर स्थानीय विधायक राहुल तिवारी ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। स्व दूबे की आज तक प्रतिमा नहीं बनने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरते हुए कहा कि पूरे मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होंने केवल मारीशस के पीएम की प्रतिमा लगवायी है। विधायक ने स्व दूबे के व्यक्तित्व व कृतृत्व की चर्चा करते हुए कहा कि वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ देश की अजादी में कूद गये थे। वे लोगों से प्यार करते थे और अपनापन का भाव देते थे। जीवन में कभी दाग नहीं लगने दिये। पूर्व में भी वक्ताओं ने स्व. दूबे के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। संचालन बीडीओ प्रफुल्ल चंद्र व धन्यवाद ज्ञापन एसडीएम ने किया। सभा को वरीय उपसमहर्ता अरुणा कुमारी, सीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष विमलेश कुमार, स्व दूबे के भतीजा राधव दूबे, रामशब्द सिंह, प्रो. राजेंद्र मनियारा, मुराद हुसैन, जीतेंद्र चौबे, विशेश्वर सिंह, प्रधानाचार्य मो.शमीम, रामेश्वर सिंह, समाजसेवी जुबेर खां, देव मोहर यादव, राजद अध्यक्ष सियाराम यादव,उप प्रमुख शशिभूषण सिंह,संजीव कुमार ने संबोधित किया। मौके पर नगर अध्यक्ष दीपक कुमार, सरपंच राजेश कुमार,प्रो.हरगोविंद ओझा, गोपाल त्रिपाठी,गोपाल कृष्ण मिश्रा सहित कई थे।

प्रतिमा स्थापना के लिए डीएम ने मांगा प्रस्ताव

स्व. बिन्देशवरी दूबे की प्रतिमा स्थापना के लिए उनके भतीजा राधव दूबे, कांग्रेस अध्यक्ष रामशब्द सिंह, समाजसेवी प्रोफेसर राजेंद्र मनियारा, पूर्व मुखिया मुराद हुसैन ने डीएम से कहा कि पूर्व डीएम ने उनकी प्रतिमा लगाने के लिए जगह देने को कहा था पर आज तक नहीं हुआ। डीएम ने तत्काल ही मौके पर मौजूद सीओ मनोज कुमार से कहा-आप भूमि का प्रस्ताव भेजें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें