ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आरापुलिस को चकमा दे भाग रहा आरोपित गिरफ्तार

पुलिस को चकमा दे भाग रहा आरोपित गिरफ्तार

पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा भागने की बात कही जसजज जसजज ज जसज ज ज जसजज ज ज ज ज ज ज ज...

पुलिस को चकमा दे भाग रहा आरोपित गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,आराTue, 18 Jan 2022 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा भागने की बात कही

पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया

हिन्दुस्तान संवाददाता

आरा। स्थानीय कोर्ट कैंपस से मंगलवार को पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। हालांकि अधिवक्ताओं की मदद से पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपित नगर थाना क्षेत्र के अहिरपरवा निवासी सुशील शर्मा है। उसे उसकी ही पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इधर, आरोपित ने पुलिस की पिटाई से बचने के लिए भागे जाने की बात कही है। उसका कहना था कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी पिटाई की थी। इससे डरकर वह मौका पाकर भाग गया था। इधर, पुलिस ने मारपीट से इनकार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक को उसकी पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उसे जेल भेजने से पहले कोर्ट ले जाया गया था। तभी वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। हालांकि उसे खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि सोमवार को भी पुलिस को चकमा देकर एक आरोपित भाग गया था।

2-

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें