Hindi NewsBihar NewsAra NewsTension in Dullamchak Village Following Election-Related Murder Police Patrols Increased
चुनावी रंजिश में महिला की हत्या के बाद बढ़ी चौकसी, छह जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात

चुनावी रंजिश में महिला की हत्या के बाद बढ़ी चौकसी, छह जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात

संक्षेप:

-हत्या के बाद दुल्लमचक गांव में पसरा सन्नाटा, तनाव को देख गश्त लगा रही पुलिस, वहीं, गांव में शांति बहाल रखने को

Nov 12, 2025 08:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

-हत्या के बाद दुल्लमचक गांव में पसरा सन्नाटा, तनाव को देख गश्त लगा रही पुलिस -चुनाव के दिन से चल रहा विवाद, झड़प और पुलिस पर रोड़ेबाजी के बाद चलीं गोलियां आरा/सहार। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के दुल्लमचक गांव में चुनावी रंजिश के बीच महिला की हत्या के बाद पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गांव में छह जगहों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट को तैनात कर दिया गया है। इसके लिए छह पोस्ट बनाये गये हैं, जहां तीन शिफ्ट में पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, गांव में शांति बहाल रखने को डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस लगातार गश्त लगा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हालांकि घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। हत्या के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव भी गहरा गया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के मतदान को लेकर छह नवंबर को दुल्लमचक गांव में एनडीए और महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया और सात नवंबर को दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई थी। तब जमकर रोड़ेबाजी की गयी थी। आधा दर्जन घरों, डेयरी फॉर्म और गाड़ियों को निशाना बनाया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी एक पक्ष की ओर से पथराव किया गया था। इसमें चौरी थानाध्यक्ष सहित चार पुलिस कर्मी जख्मी हो गये थे। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से गांव में चार जगहों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट तैनात कर दिये गये थे। पुलिस लगातार गश्त भी लगा रही थी। इसके बावजूद मंगलवार की दोपहर एनडीए पक्ष की एक महिला की गोली मार हत्या कर दी गई थी। इससे गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव गहरा गया। हालात को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राज भी मंगलवार की शाम मौके पर पहुंचे थे। उसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छह जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को तैनात किया गया है। दुल्लमचक सूर्य मंदिर मोड़ पर कृषि समन्वयक राजीव कुमार रंजन, इंस्पेक्टर राजेश कुमार, तकनीकी सहायक हरे कृष्णा शर्मा, इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, बीपीएम अमरेंद्र कुमर सत्या और इंस्पेक्टर गौतम कुमार को लगया गया है। वहीं, कनपहरी मोड पोस्ट पर कृषि समन्वयक कुमार सौरव, इंस्पेक्टर राज किशोर सिंह,कृषि सहायक तकनीकी मोबीन अंसारी, इस्पेक्टर प्रभाष कुमार, लेबर इंस्पेक्टर कुमार गौरव और इंस्पेक्टर आशीष कुमार साह को लगया गया है। दुर्गा मोड़ पोस्ट पर जेई संजीव कुमार, इंस्पेक्टर राजेश कुमार रंजन, कृषि समन्वयक हिमांशु कुमार हीम और इंस्पेक्टर राम कल्याण यादव,जेई शंभु कुमार और इंस्पेक्टर रणवीर कुमार को लगाया गया है। महामाया मोड पोस्ट पर कृषि समन्वयक अजय कुमार और इंस्पेक्टर पिंटु कुमार, जेई सचिन कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार,सुनील कुमार और इंस्पेक्टर श्याम कुमार को तैनात किया गया है। सूर्य मंदिर के आगे मोड़ पोस्ट पर मनरेगा पीओ मनीष कुमार, एएसआई साहेब अली,राज्स्व कर्मचारी हरेंद्र प्रताप सिंह, एएसआई गोपेन्द्र कुमार सिंह, कृषि समन्वयक कुमार गौरव और एएसआई सुधीर कुमार को लगाया गया है। वहीं दुल्लम चक यादव टोला मंदिर मोड पोस्ट पर राजस्व कर्मचारी राहुल आनंद, एएसआई रघुवंश भगत, पीटीएस अरशद आलम, एएसआई धर्मेंद्र कुमार, कृषि समन्वयक कमलेश कुमार और एएसआई दिलीप कुमार सिन्हा को तैनात किया गया है।