सरकारी बस स्टैंड से जबरन टेंपो परिचालन के मामले ने तूल पकड़ा, हड़ताल

Feb 07, 2026 08:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share

आरा शहर के सरकारी बस स्टैंड से टेंपो चालकों ने सुरक्षा कारणों और अधिक शुल्क के खिलाफ हड़ताल की। टेंपो चालक संघ के अध्यक्ष किरण पासवान ने सदर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रशासन ने टेंपो का परिचालन शुरू करने की कोशिश की, लेकिन चालक और संघ इससे असहमत हैं। इस मुद्दे पर क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजा गया है।

सरकारी बस स्टैंड से जबरन टेंपो परिचालन के मामले ने तूल पकड़ा, हड़ताल

- सुरक्षा कारणों और अधिक शुल्क के खिलाफ टेंपो चालकों ने की हड़ताल, एसडीओ को ज्ञापन सौंपा - सरकारी बस स्टैंड से टेंपो नहीं चलाना चाहते हैं चालक और संघ, प्रतिष्ठान अधीक्षक ने भी विभाग को भेजा पत्र - दोपहर से पुराने ढर्रे पर रेलवे स्टेशन, गांगी और गोपाली चौक से टेंपो का परिचालन किया गया आरा, हमारे संवाददाता। आरा शहर के सरकारी बस स्टैंड से जिला प्रशासन की ओर से जबरन टेंपो का परिचालन कराए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसे लेकर न तो टेंपो चालक तैयार हैं और न ही विभाग अपनी जमीन टेंपो परिचालन के लिए देने को तैयार है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसे लेकर आरा प्रतिष्ठान अधीक्षक की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजकर आपत्ति दर्ज कराते हुए कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। इनके पत्र के आलोक में क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से प्रशासन मुख्य, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। वहीं सरकारी बस पड़ाव से सुरक्षा कारणों और अधिक शुल्क के खिलाफ टेंपो चालकों ने शनिवार की सुबह से हड़ताल कर जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी की। इसका नेतृत्व टेंपो चालक संघ के अध्यक्ष किरण पासवान ने किया। इस दौरान सदर एसडीओ शिप्रा विजय कुमार चौधरी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संघ की ओर से सरकारी बस स्टैंड से टेंपो का परिचालन करने से साफ इनकार कर दिया गया। इसके बाद दोपहर से पुराने ढर्रे पर पहले जैसा रेलवे स्टेशन, गांगी, गोपाली चौक से टेंपो का परिचालन शुरू किया गया। - आरा प्रतिष्ठान अधीक्षक ने क्षेत्रीय प्रबंधक को भेजा पत्र सरकारी बस स्टैंड से टेंपो के परिचालन कराए जाने को लेकर प्रतिष्ठान अधीक्षक की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, क्षेत्रीय कार्यालय पटना को पत्र भेजा गया है। इसमें बताया गया है कि सरकारी बस स्टैंड में अस्थायी ऑटो एवं टेंपो स्टैंड को संचालित किया जा रहा है। इस कारण प्रतिष्ठान परिसर में अचानक यातायात व्यवस्था में वृद्धि हो गई है। इस वजह से बसों का संचालन कराये जाने में काफी समस्या हो रही है। इसलिए तुरंत कार्रवाई की जाए। पत्र में सदर एसडीओ, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं ट्रैफिक इंस्पेक्टर की ओर से परिचालन कराए जाने की चर्चा की गई है। - क्षेत्रीय प्रबंधक ने प्रशासन मुख्य को लिखा पत्र प्रतिष्ठान अधीक्षक के पत्र के आलोक में क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से प्रशासन मुख्य बिहार राज्य पथ परिवहन निगम पटना को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई है। इसमें उल्लेख किया गया है कि टेंपो के परिचालन से भीड़ बढ़ गई है और बसों के परिचालन में कठिनाई हो रही है। - टेंपो के परिचालन से डरे बस स्टैंड के कर्मी सरकारी बस स्टैंड से टेंपो का परिचालन कराए जाने को लेकर इसके कर्मी डरे और सहमे हैं। इनका कहना है कि यदि टेंपो का परिचालन नहीं रुका तो वे कार्य नहीं करेंगे। इस कारण वे अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।