ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आरा हादसे में सिपाही की मौत से गांव में पसरा मातम

हादसे में सिपाही की मौत से गांव में पसरा मातम

नासरीगंज, एक संवाददाता। द द द द द द द द द द द द द द द द द


हादसे में सिपाही की मौत से गांव में पसरा मातम
हिन्दुस्तान टीम,सासारामWed, 09 Nov 2022 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नासरीगंज, एक संवाददाता।

बलिया कोठी के बिहार पुलिस ‌के जवान विक्रांत कुमार की सड़क‌ हादसे में हुई मौत से उसके पैतृक गांव में मातम पसरा हुआ है। लोग पोस्टमार्टम के बाद उसके शव के आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। घर के दालान में बैठे मृतक के पिता की आंखें रोते-रोते जैसे सूज‌ सी गई हैं। मृतक अपने पीछे मां-बाप के अलावा पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है।

लक्ष्मण प्रसाद ने बताया‌ कि उनके मंझले बेटे की नौकरी 2013 में बिहार पुलिस में हुई थी। वह वर्तमान में बक्सर जिले में तैनात था। ‌इसी क्रम में ड्यूटी से लौटते समय गत पांच नवंबर की शाम बक्सर जिले की इटाढ़ी रोड पर उसकी बाइक की टक्कर एक बोलेरो से हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ‌अस्पताल में इलाज के बाद चिंताजनक हालत में उसे बनारस के ट्रामा सेंटर में भर्ती‌ कराया गया था। जहां सोमवार की रात उसकी मौत हो गई। मृतक के छह वर्षीय पुत्री और तीन वर्ष का पुत्र है। जिसके सिर से बाप का साया उठ गया है।

फोटो नंबर-9

कैप्शन- सन्नाटे में डूबा मृतक के घर‌‌ को निहारते ग्रामीण।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें