सेमिनार में सम्मानित हुए शिक्षक
आरा। प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के स्थापना दिवस पर आयोजित नेशनल कांफ्रेंस में भोजपुर के विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। भोजपुर की अध्यक्षा स्मिता सिंह के नेतृत्व में...

आरा। प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के स्थापना दिवस पर आयोजित नेशनल कांफ्रेंस में भोजपुर के विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। भोजपुर की अध्यक्षा स्मिता सिंह के नेतृत्व में महासचिव धर्मेन्द्र उपाध्याय, नन्द किशोर पाण्डेय, उपाध्यक्ष, मिथिलेश रंजन, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मनोज कुमार सेमिनार शामिल हुए। इन सभी को सम्मानित भी किया गया।सम्मानित होने पर शिक्षकों ने बधाई दी है।
वार्षिक अधिवेशन को ले तैयारी समिति की बैठक
आरा। सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया का वार्षिक अधिवेशन 27 मार्च को आरा एग्जॉटिका होटल में संपन्न होगा। अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह एवं भोजपुर जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह संयुक्त रूप से करेंगे। अधिवेशन में मुख्य अतिथि सह उद्घाटनकर्ता बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह होंगे। तैयारी समिति की बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि अधिवेशन में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लिए जाएंगे। मौके पर निर्मल कुमार महासचिव, राघव प्रसाद सिंह, महावीर सिंह,रविंद्र नाथ सिंह,योगेंद्र सिंह, अशोक मिश्रा, ब्रह्मा सिंह ,बजरंगबली सिंह, डॉ उदय प्रताप सिंह ,राम बचन सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, नर्वदेश्वर उपाध्याय थे।
