Hindi NewsBihar NewsAra NewsTarari MLA Distributes Ration Cards and Land Papers Amid Protests by Survey Personnel
238 को राशन कार्ड और 146 को वासगीत जमीन का पर्चा

238 को राशन कार्ड और 146 को वासगीत जमीन का पर्चा

संक्षेप:

फोटो कैप्सन 5 : पीरो अनुमंडलीय प्रशासन भवन के सभागार में विधायक विशाल प्रशांत ने वितरित किया राशन कार्ड और पर्चा।

Aug 12, 2025 09:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

पीरो, संवाद सूत्र अनुमंडलीय प्रशासनिक भवन के सभागार में मंगलवार को तरारी विधायक विशाल प्रशांत ने 238 लाभुकों को राशन कार्ड और 146 जरूरतमंदों को वासगीत जमीन का पर्चा दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने की और संचालन सीओ लखेन्द्र कुमार ने किया। एमओ उदय कुमार सानू की पहचान पर राशन कार्ड दिये गये। मौके पर मौजूद पीरो, चरपोखरी, तरारी के लाभुकों और जरूरतमंदों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि एनडीए की सरकार एकमात्र विकास के मुद्दे पर काम कर रही है। इंडिया गठबंधन के तत्कालीन विधायक ने नौ साल में जो नहीं किया, उससे अधिक काम अब तक कर दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

125 यूनिट फ्री बिजली और 1100 रुपये पेंशन नीतीश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं में शामिल है। मौके पर रोहित वर्मा, सोनू पाण्डेय और अभय प्रताप सिंह ने भी राशन कार्ड और पर्चा वितरित करने में मदद की। ----------- काली पट्टी बांध सर्वेक्षण कर्मियों का विरोध प्रदर्शन फोटो कैप्सन 4- पीरो में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते सर्वेक्षण कर्मी। पीरो, संवाद सूत्र विशेष सर्वेक्षण कर्मी और अभियंता संघ के आह्वान पर पांच सूत्री मांगों को लेकर पीरो में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया गया। सर्वेक्षण कर्मी और अभियंता संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार रंजन के आह्वान पर सभी सर्वेक्षण कर्मियों ने विरोध प्रदर्शित किया और 16 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना की घोषणा की। सर्वेक्षण कर्मियों के अनुसार सेवा नियमित करने, प्रति वर्ष पांच प्रतिशत अंक का लाभ देने और वरीयता के अनुसार वेतन प्रदान करने की आवाज उठायी गयी है। सभी सर्वेक्षण कर्मियों को कार्ड उपलब्ध कराने और ईपीएफ प्रदान करने की भी मांग की गई है।