Hindi NewsBihar NewsAra NewsSuccessful Seminar on Artificial Intelligence and Machine Learning at Veer Kunwar Singh University
राष्ट्रीय सेमिनार की सफलता और नये कोर्स को लेकर एमसीए में बैठक

राष्ट्रीय सेमिनार की सफलता और नये कोर्स को लेकर एमसीए में बैठक

संक्षेप:

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर साइंस विभाग में एक बैठक हुई, जिसमें निदेशक प्रो. अनिल कुमार सिंह ने हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार की सफलता पर सभी का आभार व्यक्त किया। कुलपति प्रो....

Wed, 20 Aug 2025 09:26 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share Share
Follow Us on

आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ कम्प्यूटर साइंस में विभाग के शिक्षकों व कर्मियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता विभाग के निदेशक प्रो. (डा.) अनिल कुमार सिंह ने की। बैठक में निदेशक प्रो. सिंह ने विभाग के तत्वावधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग विषय पर पिछले दिनों आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार के सफल आयोजन पर सभी विशेषज्ञों, शिक्षकों, शोधार्थियों व छात्र- छात्राओं के प्रति अभार जताया। बैठक में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डा.) शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी के कार्यकाल का विस्तार किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त किया गया। विभाग के निदेशक प्रो. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि कुलपति प्रो. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने सुनिश्चित लक्ष्योन्मुख, समेकित व सुव्यवस्थित व्यवहारिक प्रयासों से विश्वविद्यालय में कीर्तिमान स्थापित किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विश्वविद्यालय का शैक्षणिक माहौल गौरव के साथ आगे बढ़ रहा है। कुलपति के सार्थक प्रयास का ही देन है कि लंबित पड़े सभी परीक्षाओं को आयोजित कर सत्र को पटरी पर लाकर व्यवस्थित किया गया। एमसीए और एमबीए को एआईसीटीई से मान्यता मिला और अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग का कोर्स शुरू करने की तैयारी की गयी है। मौके पर विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डा.अनिल कुमार सिन्हा, असिस्टेंट प्रोफेसर डा. मो. अलीमुल हक, डा. शम्स रजा, डा. अजय कुमार, डा. अश्वनी कुमार सिन्हा, राजेश कुमार महतो, संजीव कुमार व निरंजन कुमार मौजूद रहे।