परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों का डांस करने का वीडियो वायरल

Feb 10, 2026 08:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share

उदवंतनगर में रामजानकी इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र के पास छात्रों ने परीक्षा समाप्त होने पर प्रश्न पत्र लिए नाचना शुरू कर दिया। डीजे पर भोजपुरी गाने बजने पर छात्रों का उत्साह बढ़ गया और उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इस पर लोगों की विभिन्न प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों का डांस करने का वीडियो वायरल

उदवंतनगर में प्रश्न पत्र हाथ में लिए नाचते दिखे परीक्षार्थी भोजपुरी गानों की धुन सुनते ही उत्साह में नाचने लगे परीक्षार्थी उदवंतनगर,एसं। प्रखंड के रामजानकी इंटर कॉलेज में इंटर स्तरीय परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र परीक्षा केंद्र से करीब 100 मीटर दूर हाथ में प्रश्न पत्र लिए हुए डांस करते दिख रहे हैं। हालांकि आपके प्रिय अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना उस समय की है जब पास में ही एक शादी समारोह में डीजे बज रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थी जिस जगह ठहरे थे, वहां पहुंचते ही डीजे पर भोजपुरी गाने बजने लगे। भोजपुरी गानों की धुन सुनते ही परीक्षार्थियों का एक समूह उत्साह में आकर जमकर नाचने लगा। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग परीक्षार्थियों के इस व्यवहार पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।