Ara News: इंजीनियरिंग कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर, डीएम ने जाना हाल
Ara News: -विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान को लेकर सहयोग पोर्टल हुआ शुरू, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन हुआ। शिविर के शुभारंभ के मौके पर पहुंचे डीएम मनेश मीणा ने...

Ara News: -विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान को लेकर सहयोग पोर्टल हुआ शुरू आरा, एक संवाददाता। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन हुआ। शिविर के शुभारंभ के मौके पर पहुंचे डीएम मनेश मीणा ने कॉलेज के लैब से लेकर क्लास रूम का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों की समस्याओं को सुना। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से संवाद कर नवाचार, स्टार्टअप और प्लेसमेंट के बारे में डीएम ने चर्चा की।
कार्यक्रम का उद्देश्य
बिहार सरकार की पहल पर विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उचित मार्गदर्शन के उद्देश्य से जिले के राजकीय इंजीनीयरिंग कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के समन्वयक प्रो सुशील कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधाम के लिए कॉलेज स्तर पर 12 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रशासनिक प्रभारियों को शामिल किया गया है।
DM का निरीक्षण
डीएम मनेश मीणा का स्वागत प्राचार्य डॉ अनामिका ने किया। मौके पर डीईओ मानवेंद्र राय और डीपीओ मो नजीश अली समेत कई मौजूद थे। कॉलेज में आयोजित विद्यार्थी सहयोग शिविर कार्यक्रम के दौरान किये गये निरीक्षण के दौरान डीएम ने कॉलेज की शैक्षणिक और तकनीकी सुविधाओं का जायजा लिया। संस्थान की प्राचार्य डॉ अनामिका के साथ स्मार्ट क्लासरूम, विभिन्न प्रयोगशालाओं, ऑडिटोरियम सहित अन्य शैक्षणिक और आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को उपलब्ध संसाधनों व सुविधाओं की जानकारी ली।
विद्यार्थियों का संवाद
डीएम ने प्राचार्य डॉ अनामिका व अन्य सहायक प्राध्यापकों के साथ मिलकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी शैक्षणिक रुचि, तकनीकी कौशल, भविष्य की योजनाओं और उनकी ओर से तैयार किए जा रहे प्रोजेक्ट्स के संबंध में जानकारी ली। विद्यार्थियों से इंटर्नशिप, स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों पर चर्चा की और उन्हें केवल रोजगार प्राप्त करने तक सीमित न रहकर अपने नए विचारों व तकनीकी ज्ञान के माध्यम से रोजगार सृजन की दिशा में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्लेसमेंट की स्थिति
डीएम ने कॉलेज के विद्यार्थियों के प्लेसमेंट का जाना हाल कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के बारे में भी डीएम ने जानकारी ली। कॉलेज में प्लेसमेंट की स्थिति, विद्यार्थियों को प्राप्त हो रहे अवसरों और विभिन्न कंपनियों में उनके चयन के संबंध में भी जानकारी ली। संस्थान में ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी प्रो अमृतांशु रौशन ने बताया कि वर्ष 2022-26 के कुल 123 में से 83 विद्यार्थियों का (लगभग 67%) का चयन कॉलेज से हुआ है| उन्होंने विद्यार्थियों से उनके करियर लक्ष्यों के बारे में चर्चा करते हुए तकनीकी दक्षता, कम्युनिकेशन स्किल व इंडस्ट्री-रेडी कौशल विकसित करने पर जोर दिया।
शैक्षणिक माहौल
कॉलेज में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल बनाने पर जोर डीएम ने कॉलेज प्रशासन को विद्यार्थियों के लिए आधुनिक व गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने, तकनीकी व प्रयोगात्मक शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ नवाचार, स्टार्टअप व उद्यमिता को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा और नए विचारों को उचित मार्गदर्शन और अवसर प्रदान कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना महत्वपूर्ण है।


