बीसीए छात्र को गोली मारने में दो अभियुक्त गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

Mar 14, 2026 10:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
share

-सिगरेट नहीं देने पर ननिहाल में किराना दुकान पर बैठे छात्र को मारी गई थी गोली , गोली मारने में इस्तेमाल दो देसी पिस्टल और दस कारतूस बरामद

बीसीए छात्र को गोली मारने में दो अभियुक्त गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

-सिगरेट नहीं देने पर ननिहाल में किराना दुकान पर बैठे छात्र को मारी गई थी गोली -गोली मारने में इस्तेमाल दो देसी पिस्टल और दस कारतूस बरामद -मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेल डुमरा गांव में तीन मार्च की दोपहर हुई घटना आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेल डुमरा गांव में बीसीए के छात्र आदर्श आनंद को गोली मारने में वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से गोली मारने में इस्तेमाल दो देसी पिस्टल और दस कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़का डुमरा गांव निवासी जीतेंद्र सिंह के पुत्र उज्जवल सिंह और वीरेंद्र शर्मा के पुत्र पिंटू शर्मा उर्फ छोटका शामिल हैं।

इस मामले में पुलिस की दबिश के कारण एक अभियुक्त ने पूर्व में ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से यह जानकारी दी गई। बता दें कि तीन मार्च की दोपहर भेल डुमरा गांव में अपने मामा की किराना दुकान पर बैठ बीसीए के छात्र आदर्श आनंद को सिगरेट नहीं देने पर गोली मार दी गयी थी।छात्र आदर्श आनंद मूल रूप से तरारी थाना क्षेत्र के सेदहा गांव निवासी धनंजय सिंह का पुत्र है। इस मामले में आदर्श आनंद की तहरीर पर तीन नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। पुलिस की दबिश के कारण दो दिन बाद ही एक अभियुक्त ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था। ... बरौली में युवक को गोली मारने में केस आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव के पास धर्मेंद्र कुमार नामक युवक ने गोली मारने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। जख्मी धर्मेंद्र कुमार के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। धर्मेंद्र कुमार की ओर से कहा गया है कि बुधवार को वह अपने दोस्त के साथ अपने छोटे भाई के बुखार की दवा लाने के लिए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव गया था। वापस घर लौटने के क्रम में वह बरौली गांव के समीप खड़ा था। तभी अचानक उन्हें गोली लग गयी। फिलहाल पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है। ----------------- गैस एजेंसी के मुंशी से लूट में वांछित अपराधी गिरफ्तार आरा, हि.सं.। कोईलवर थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी के मुंशी से लूट में पुलिस ने तीसरे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वह गीधा थाना क्षेत्र के मोखलिसा गांव निवासी हंस कुमार चौधरी उर्फ राजकुमार चौधरी का पुत्र प्रकाश कुमार है। उसका पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। वह गीधा थाना और कोईलवर थाने के दो मामलों में अभियुक्त रहा है। इस मामले में दो अभियुक्तों को पहले भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया था। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से शुक्रवार की शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी यह जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार बताया कोईलवर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी चन्द्रकान्त सिंह बबुरा स्थित राजन इंडेन गैस एजेंसी में मुंशी है। वह 19 जनवरी को हरहंगी टोला स्थित गैस गोदाम से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दौलतपुर बांध पर तीन बाइक पर सवार अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। उसके बाद अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर और फायरिंग करते हुए उनसे 55 हजार रुपये लूट लिया था। कांड के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ सदर 2 रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान पहले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से लूट के पैसे, वादी का एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन आरोग्य कार्ट, दो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई थी। अब पुलिस ने इस कांड में शामिल एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।