ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार आराछात्र को गोली मारी, सदर अस्पताल में भर्ती

छात्र को गोली मारी, सदर अस्पताल में भर्ती

भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के बारा गांव में एक छात्र को गोली मार दी गयी है। घायल छात्र बारा गांव निवासी लवकुश सिंह का पुत्र भीम कुमार है।  वह आरा के एक कॉलेज में बीए पार्ट वन का छात्र है।...

छात्र को गोली मारी, सदर अस्पताल में भर्ती
भोजपुर हिन्दुस्तान टीमTue, 19 Feb 2019 01:06 PM
ऐप पर पढ़ें

भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के बारा गांव में एक छात्र को गोली मार दी गयी है। घायल छात्र बारा गांव निवासी लवकुश सिंह का पुत्र भीम कुमार है। 

वह आरा के एक कॉलेज में बीए पार्ट वन का छात्र है। घायल छात्र का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही संदेश पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। 

ग्रामीणों की मानें तो मामला प्रेम प्रसंग का है। एक ही लड़की के प्रेम जाल में गांव के दो लड़के फंस गये। छात्र को अपने रास्ते का कांटा मानकर उसे रास्ते से हटाने के लिए गोली मार दी गयी। थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि घटना की जांच के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें