ऐलान : भोजपुर में आज से आवास कर्मियों की हड़ताल

Newswrap हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

-आठ माह से वेतन बकाया, आवास का काम हो जायेगा ठप, विगत आठ महीने से मानदेय नहीं मिलने से नाराज प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जुड़े कर्मियों ने पूरे भोजपुर जिले में हड़ताल की घोषणा कर दी

ऐलान : भोजपुर में आज से आवास कर्मियों की हड़ताल

-आठ माह से वेतन बकाया, आवास का काम हो जायेगा ठप -कहा : अब होली से पहले परिवार चलाना हो गया मुश्किल जगदीशपुर, निज संवाददाता। विगत आठ महीने से मानदेय नहीं मिलने से नाराज प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जुड़े कर्मियों ने पूरे भोजपुर जिले में हड़ताल की घोषणा कर दी है। आज 24 फरवरी से आवास पर्यवेक्षक, सहायक और लेखापालों के सामूहिक अवकाश पर जाने की सूचना बीडीओ को दे दी है। इससे कार्य पूरी तरह ठप हो जायेगा। हजारों लाभुकों का काम प्रभावित होने की आशंका है। कर्मियों का कहना है कि लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण आर्थिक संकट गहरा गया है।

दशहरा, दीपावली और छठ जैसे बड़े पर्व बिना मानदेय के बीत गए और अब होली से पहले परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों की स्कूल फीस, मकान किराया और दवाइयों का खर्च उठाना भी कठिन हो गया है। हड़ताली कर्मियों ने आरोप लगाया कि बार-बार मांग के बावजूद भुगतान नहीं किया गया, जिससे उन्हें मजबूर होकर काम बंद करना पड़ा। कई प्रखंडों में लाभुकों के सत्यापन, किस्त भुगतान से जुड़े कार्य और नए सर्वे का काम रुक गया है। इधर प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार ‘आवास प्लस 2.0’ के तहत चल रही पुनः जांच और अन्य कार्यों पर हड़ताल का सीधा असर पड़ा है। अधिकारियों ने स्थिति पर नजर रखते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो हड़ताल लंबी खिंच सकती है, जिससे जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन गंभीर रूप से प्रभावित होगा। जगदीशपुर बीडीओ को सौंपे गए पत्र में वहां के कर्मियों ने अपनी व्यथा दर्ज की है। मांग पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले प्रमुख नामों में बन्मेश्वर अमृत कुमार तिवारी (प्रखंड अध्यक्ष, आवास योजना व ग्रामीण आवास सहायक) सोनू कुमार सिंह, हरिश्चंद्र मोहम्मद मुशर्रफ उद्दीन, आर. सोहेल, सरोज पाण्डेय, ओम प्रकाश साथी, उमेश कुमार सिंह, शाह फैसल मदनी, अनुप कुमार सिंह, रिपू दमन, अरुण कुमार (लेखापाल) और आरती कुमारी शामिल हैं। इस बाबत वीडीओ क्रांति कुमार ने बताया कि उन्होंने इनकी मांगों को आगे बढ़ा दिया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।