सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की पहले चरण की परीक्षा आज और कल, तैयारी पूरी
-जैमर, लाइव सीसीटीवी और बायोमेट्रिक से की जायेगी कड़ी निगरानी, यह परीक्षा तीन चरणों में होगी।

-जैमर, लाइव सीसीटीवी और बायोमेट्रिक से की जायेगी कड़ी निगरानी -आरा के 19 केंद्रों पर होगी सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा आरा, निज प्रतिनिधि। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) की लिखित परीक्षा 14 से 21 अप्रैल तक आयोजित होगी। यह परीक्षा तीन चरणों में होगी। पहले चरण की परीक्षा आज और कल होगी। इसकी सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रथम चरण में आज 14 अप्रैल को (सामान्य भाषा, सामान्य अध्ययन) और 15 अप्रैल को (सामान्य योग्यता) पेपर की परीक्षा होगी। परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसे कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं।
साथ ही सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा की निगरानी की जाएगी। आयोग की ओर से कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया गया है। आयोग की ओर से जारी परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक यह परीक्षा 14-15 अप्रैल, 17- 18 अप्रैल और 20-21 अप्रैल को निर्धारित परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जायेगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रहेगा प्रतिबंध कदाचारमुक्त परीक्षा कराने को लेकर प्रशासन ने सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट,पुलिस अधिकारी और ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की है। जैमर, लाइव सीसीटीवी और बायोमेट्रिक से परीक्षा की निगरानी होगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। लाइव सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जाएगी। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और फेशियल रिकॉग्निशन के जरिए अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर परीक्षा में प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। भोजपुर के आरा मुख्यालय में बनाये गये हैं 19 केंद्र सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की लिखित परीक्षा के लिए भोजपुर के आरा मुख्यालय में 19 केंद्र बनाये गये हैं। इन केंद्रों पर 11,304 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा प्रारंभ होने के ढाई घंटे पहले निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले पहले तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। शहर के हित नारायण क्षत्रिया प्लस टू स्कूल, राजकीयकृत श्री जैन कन्या पाठशाला प्लस स्कूल, डॉ नेमीचंद शास्त्री गर्ल्स प्लस टू स्कूल, श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली स्कूल, प्लस टू जिला स्कूल, राजकीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय, मॉडल इंस्टीट्यूट प्लस टू हाई स्कूल, टाउन प्लस टू स्कूल, गोल्डन एरा इंटरनेशनल स्कूल, बीडी पब्लिक स्कूल, आदर्श मध्य विद्यालय मीरगंज, राम जानकी हाई स्कूल उदवंतनगर, ज्ञानोदय प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय आरा-सलेमपुर रोड बभनौली, अमीरचंद गर्ल्स प्लस टू स्कूल, एसबी कॉलेज मौलाबाग, प्लस टू उच्च विद्यालय, करारी धोबहां बाजार, एचडी जैन कॉलेज, एसएन मेमोरियल स्कूल और एचपीडी जैन प्लस टू स्कूल आरा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


