ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा में मानकों का पालन करने का आदेश
आरा में, जिला निर्वाची पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा के लिए मानकों का पालन करने का आदेश दिया। वेयरहाउस का निरीक्षण करते हुए, उन्होंने भंडारण और सुरक्षा से संबंधित निर्देशों का पालन करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

आरा, हमारे संवाददाता। ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा में मानकों का पालन करने का आदेश जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम तनय सुल्तानिया ने मंगलवार को दिया। इस दौरान ब्लॉक रोड़ स्थित वेयर हाउस का आयोग के आदेश पर डीएम- एसपी की ओर से निरीक्षण किया गया। जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम ने भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी मैनुअल के अनुसार ईवीएम व वीवीपैट के भंडारण, रख- रखाव और सुरक्षा से संबंधित सभी निर्देशों का पालन करने के लिए वेयरहाउस के प्रभारी पदाधिकारी व प्रभारी पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी दिवाकर दास, प्रभारी पदाधिकारी अग्निशमन व सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी-सह प्रभारी पदाधिकारी वेयर हाउस, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण प्रमंडल आरा समेत कई उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


