दक्षिण एकौना में आज से राज्यस्तरीय फुटबॉल मैच
Apr 08, 2026 08:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आरा
आरा के उदवंतनगर के दक्षिण एकौना गांव में आज से जय मां काली क्लब द्वारा राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को होंगे और विजेता टीमें शनिवार को फाइनल खेलेंगी। क्लब के सचिव और अध्यक्ष ने इस बात की जानकारी दी है।

आरा। भोजपुर के उदवंतनगर के दक्षिण एकौना गांव में जय मां काली दक्षिण एकौना वाली क्लब की ओर से आज गुरुवार से राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू होगा। शुक्रवार को सेमीफाइनल मैच होना है। इस बात की जानकारी क्लब के सचिव रणधीर सिंह और अध्यक्ष इंदुभूषण सिंह ने दी। दोनों सेमीफाइल मैच की विजेता टीमें शनिवार को फाइनल खेलेंगी। बैठक कर टूर्नामेंट की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इसमें मुन्ना सिंह, सूरज सिंह, दीपक सिंह, अभय सिंह, विनोद पासवान, बबन मुखिया समेत कई लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


