उधना से दानापुर और जयनगर के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उधना से दानापुर और जयनगर के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। इन ट्रेनों का ठहराव आरा जंक्शन पर भी होगा। गाड़ी संख्या 09007 और 09008 उधना-दानापुर स्पेशल ट्रेनें 26 और 27 अप्रैल को चलेंगी।

उधना से दानापुर और जयनगर के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

आरा, निप्र। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में उधना से दानापुर एवं जयनगर के लिए स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों का ठहराव आरा जंक्शन पर भी सुनिश्चित है। गाड़ी संख्या 09007/09008 उधना-दानापुर-उधना अनारक्षित स्पेशल (डीडीयू-आरा के रास्ते ) परिचालित होगी। गाड़ी संख्या 09007 उधना-दानापुर अनारक्षित स्पेशल 26 अप्रैल (रविवार) को उधना से 01.30 बजे खुलकर सोमवार को 07.54 बजे डीडीयू, 09.24 बजे बक्सर, 10.31 बजे आरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकती हुई 12.00 बजे दानापुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 09008 दानापुर-उधना स्पेशल 27.04.2026 (सोमवार) को दानापुर से 15.00 बजे खुलकर 15.50 बजे आरा, 18.39 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए बुधवार को 01.15 बजे उधना पहुंचेगी ।

वहीं गाड़ी संख्या 09021 उधना-दानापुर अनारक्षित स्पेशल 26 अप्रैल (रविवार) को उधना से 14.30 बजे खुलकर सोमवार को 20.54 बजे डीडीयू, 22.24 बजे बक्सर, 23.31 बजे आरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए मंगलवार को 01.00 बजे दानापुर पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 09022 दानापुर-उधना स्पेशल 27.04.2026 (सोमवार) को दानापुर से 04.00 बजे खुलकर 04.50 बजे आरा, 07.39 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए बुधवार को 14.15 बजे उधना पहुंचेगी ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।