Ara News: कोईलवर : समग्र शिक्षा योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण के बाद जनसुनवाई

हिन्दुस्तान, आरा
share

Ara News: -शैक्षणिक संसाधनों व योजनाओं के क्रियान्वयन की धरातलीय स्थिति का सत्यापन, सामाजिक अंकेक्षण के दौरान विद्यालयों में उपलब्ध आधारभूत संरचना, विद्यार्थियों को प्राप्त सुविधाओं, विभिन्न मदों में प्राप्त...

Ara News: कोईलवर : समग्र शिक्षा योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण के बाद जनसुनवाई

Ara News: -शैक्षणिक संसाधनों व योजनाओं के क्रियान्वयन की धरातलीय स्थिति का सत्यापन -जनसुनवाई में सामाजिक अंकेक्षण से मिले सभी तथ्यों पर विस्तारपूर्वक सुनवाई की गई आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोईलवर प्रखंड के भदवर, बीरमपुर, चंदा, दौलतपुर, धनडीहा, गोपालपुर, जलपुरा व जोगता पंचायत के सभी प्राथमिक, मध्य, उच्च व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में संचालित समग्र शिक्षा योजनाओं का सामाजिक अंकेषण किए जाने के बाद शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समाज सुनवाई का उद्देश्य

सामाजिक अंकेषण के दौरान विद्यालयों में उपलब्ध आधारभूत संरचना, विद्यार्थियों को प्राप्त सुविधाओं, विभिन्न मदों में प्राप्त अनुदान के उपयोग, शैक्षणिक संसाधनों और योजनाओं के क्रियान्वयन की धरातलीय स्थिति का सत्यापन किया गया। सामाजिक अंकेषण में प्राप्त तथ्यों व कमियों को जनसुनवाई में जूरी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जनसुनवाई में सामाजिक अंकेषण से प्राप्त सभी तथ्यों पर विस्तारपूर्वक सुनवाई की गई। जिला स्तर से नामित जूरी सदस्य डीसीएलआर सह एडीएम, कोईलवर बीडीओ व रीता कुमारी, सीएलएफ प्रतिनिधि की ओर से मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों व विभागों को कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गई।

प्रमुख तथ्य

कार्यक्रम में सामाजिक अंकेषण राजू कुमार, की ओर से सामाजिक अंकेषण के दौरान प्राप्त तथ्यों व रिपोर्ट को जूरी सदस्य डीसीएलआर सह एडीएम के सामने प्रस्तुत किया गया और संबंधित मामलों पर जूरी के सामने तथ्यात्मक जानकारी रखी गई। मौके पर सामाजिक अंकेषण, भोजपुर की ओर से संजीत कुमार, सुरेश राम, आकांक्षा कुमारी, बबीता, दुर्गावती व रंजना देवी भी उपस्थित रहे। जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य सामाजिक अंकेषण में सामने आए तथ्यों पर पारदर्शी व जवाबदेह तरीके से सुनवाई करना और विद्यालयों में बच्चों को आरटीई व समग्र शिक्षा के प्रावधानों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सुधारात्मक कार्रवाई करना रहा। सामाजिक अंकेषण में प्रमुख रूप से प्राप्त तथ्य - शिक्षा का अधिकार अधिनियम के मानकों के अनुरूप कक्षा-कक्षों की कमी। - विद्यालयों में आवश्यकतानुसार शौचालय की कमी। - विद्यार्थियों के लिए शुद्ध व सुरक्षित पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था का अभाव। - कई विद्यालयों में चहारदिवारी की कमी। - विद्यालयों को प्राप्त ग्रांट व अनुदान के उपयोग में अनियमितता व दुरूपयोग से संबंधित मामले। - विद्यार्थियों के लिए खेल मैदान की कमी। - विद्यालयों में स्थापित आईसीटी का क्रियाशील नहीं पाया जाना। - इसके अलावा विद्यालयों में उपलब्ध अन्य आधारभूत सुविधाओं व योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न तथ्य भी सामने आए।

सामान्य प्रश्न

✦सामाजिक अंकेषण का मुख्य उद्देश्य क्या था?−
सामाजिक अंकेषण का मुख्य उद्देश्य सामाजिक अंकेषण में सामने आए तथ्यों पर पारदर्शी व जवाबदेह तरीके से सुनवाई करना और विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सुधारात्मक कार्रवाई करना रहा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsआराAra News: कोईलवर : समग्र शिक्षा योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण के बाद जनसुनवाई